छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के ऑफिस में अंधाधुंध गोलीबारी…,फायरिंग में कांग्रेस नेता सहित 2 घायल, पूरे इलाके में हड़कंप

बिलासपुर में गोली चलने से हड़कंप मच गया। मस्तूरी के तिवारी होटल के सामने हुई गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया।

मामला जमीन विवाद से जुडा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल मामले मे आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। आरोपियों के पकड़े के जाने के बाद ही गोली चलने व पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

मस्तूरी में मस्तूरी मुख्य मार्ग पर नहर किनारे तिवारी होटल के सामने ठाकुर ब्रदर्स का ऑफिस है। इस ऑफिस का संचालन टुकेश सिंह तमेंश सिंह करते है। शाम को 6:00 बजे ऑफिस के बाहर कुछ लोग कुर्सियां लगा कर बैठे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बिना नंबर की बाइक से आए और दनादन तीन-चार गोलियां ऑफिस के बाहर बैठे लोगों पर चला दी।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुलमुला की तरफ से आए थे और गोली चलाकर बिलासपुर की तरफ फरार हो गए। गोली लगने से ऑफिस के सामने बैठे चंद्रकांत सिंह और राजू सिंह घायल हो गए। चंद्रकांत सिंह के हाथ में वही राजू सिंह के जांघ में गोली लगी। घटना के बाद मौके पर खून फैल गया और गोली चलने के बाद खाली खोखे भी गिरे।

घायलों को तत्काल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल लाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह पहुंचे और घटना स्थल पर एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा को तत्काल रवाना किया। पुलिस ने चारों तरफ घेरे बंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।