सरगुजा जिले में लिव इन रिलेशन में रह रही गर्भवती प्रेमिका को उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं मां के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो जाने की खबर है। पूरी घटना शराबी प्रेमी के नशे में धुत्त होने की वजह से बताई जा रही है।

सरगुजा जिले में लिव इन रिलेशन में रह रही गर्भवती प्रेमिका को उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं मां के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो जाने की खबर है। पूरी घटना शराबी प्रेमी के नशे में धुत्त होने की वजह से बताई जा रही है। घटना से एक दिन पूर्व ही प्रेमी के शराब पीने से परेशान होकर प्रेमिका उसे बिना बताए मायके चली गई थी। जिससे वह नाराज था। वही पंचनामा के दौरान डॉक्टरों की टीम व पुलिस को शरीर पर 40 से अधिक डंडे के निशान मिले हैं। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जजगा निवासी राजीव दास महंत उम्र 30 वर्ष का गांव की ही युवती मनबसिया माझी (28) से प्रेम संबंध था। इस क्षेत्र में ढुकू प्रथा प्रचलित है। ढुकु का आदिवासी समाज में अर्थ घर में प्रवेश करना होता है। दोनों करीब दो वर्ष पूर्व से साथ रह रहे थे। परिजनों से अलग रहते हुए राजीव दास ने एक किराना की दुकान खोली थी। राजीव की अनुपस्थिति में दुकान का संचालन मनबसिया भी किया करती थी। वहीं इसी बीच मनबसिया 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। राजीव दास के शराब पीने को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था।




बिना बताए गई मायके, प्रेमी ने मार डाला
बीते शुक्रवार को राजीव दास गांव की ओर गया था। वह दोपहर करीब 2 बजे घर लौटा तो दुकान और घर का दरवाजा खुला था। घर में मनबसिया नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि वह मायके चली गई है। उसे पड़ोसी पर भी शक था कि वह मनबसिया को उसके खिलाफ भड़काता है। इससे नाराज होकर राजीव दास 2 किलोमीटर दूर अपने ससुराल पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर घर ले आया। घर वापस आने पर पहले तो राजीव दास ने महिला को कमरे के बाहर डंडे से पीटा। फिर बंद कमरे में उसकी बेरहमी से पिटाई की। जब मनबसिया बेहोश हो गई तो उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर राजीव भाग गया। जब देर रात तक घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों ने 112 डायल को सूचना दी।

गर्भ में पल रहे बच्चे की भी हुई मौत
मौके पर पहुंची 112 और 108 की संयुक्त टीम ने ताला तोड़कर घर में अंदर प्रवेश किया। तो मनबसिया मृत पड़ी थी। आरोपी ने युवती को इतना पीटा था कि गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दूसरे दिन शव का पोस्टमॉर्टम कराया। डॉक्टरों ने मृत बच्चे को मां के गर्भ से बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजीव दास को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।




































