गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई का दीपावली मिलन-अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम सम्पन्न,अतिथियों ने समाज के एकजुटता और संस्कारों का दिया संदेश।

गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई का दीपावली मिलन-अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम सम्पन्न,अतिथियों ने समाज के एकजुटता और संस्कारों का दिया संदेश

गौड़ ब्राह्मण समाज भिलाई का दीपावली मिलन समारोह हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा में समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य संरक्षक आर पी शर्मा,रामेश्वर प्रसाद जी,अशोक पंचोली,श्याम सुंदर शर्मा,कैलाश शर्मा, अनुपम शर्मा,की उपस्थिति में आयोजित किया गया।


समारोह में सर्वप्रथम भगवान परसुराम जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन अर्चन और महाआरती के साथ किया गया। भगवान परशुरामजी से विश्व शांति और कल्याण की कामना और प्रार्थना उपस्थित सभी लोगों ने की।


अध्यक्ष विजय शर्मा ने आह्वान किया कि हमें अपने बालकों को मंत्रों के बारे में जानकारी देना चाहिए बालकों में हनुमान चालीसा,सुंदर कांड,गायत्री मंत्र,शिव तांडव की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व की रक्षा और शोषण की लड़ाई के लिए एक होना आवश्यक हैं। सामाजिक चुनौतियां का सामना करने के लिए ब्राह्मण समाज में एकता की आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली मिलन समारोह में आप सभी अथितियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

अथितियों ने दीपावली मिलन समारोह को संबोधित किया और बधाई देते हुए कहा कि समाज को एकजुट रहने एवं समाज के बंधुओ की यथायोग्य सहायता करें।
सामाजिक सद्भाव और एकजुटता के उद्देश्य से आयोजित अन्नकूट महोत्सव और स्नेह मिलन समारोह के तहत गौड़ ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने भक्ति भाव से अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन में भक्ति, स्नेह और एकता का अनुपम वातावरण बना रहा।
मनोरंजन के लिए महिलाओं ने राजस्थानी परिवेश में रंगारंग कार्यक्रम और मारवाड़ी गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर महिलाओं ने प्रतियोगिता,संस्कृत में श्लोक,मंत्र एवं श्रीमती अनुराधा शर्मा द्वारा भजन सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह से आपस में परिचय एवं सदभावना का विकास हुआ।
मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर से श्रवण शर्मा,के के शर्मा,दुर्ग से राजेन्द्र शर्मा(विलोना वाले),योगेंद्र शर्मा (बंटी),रमेश कुमार शर्मा,प्रमोद जोशी,संजय शर्मा,राजनांदगांव के अध्यक्ष विजय पटाक,नंद किशोर जी पटाक,श्याम मुरारी शर्मा,संतोष शर्मा सम्मिलित हुए |
इस अवसर पर महेश वशिष्ठ,शशि भूषण शर्मा,विनय पंचोली,ओम प्रकाश शर्मा,संतोष शर्मा,भवर लाल शर्मा,अजय शर्मा,भूपेंद्र शर्मा,सत्येंद्र शर्मा,मनीष कुमार शर्मा,डॉ तेज प्रकाश शर्मा,मधुकांत शर्मा,भिलाई निगम के पार्षद पीयूष मिश्रा,सुनील शर्मा,प्रभारी प्रचार राजेश शर्मा,मनोज शर्मा उतई,संजय शर्मा,पवन शर्मा,सतीश चंद्र शर्मा,कमल शर्मा,मनोज जोशी,मुकेश वशिष्ठ,राजेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, सुमित शर्मा, शुभम शर्मा,पीयूष पंचोली,पीयूष शर्मा,आर्य वृत्त पंचोली,आर्य वीर पंचोली,बसन्त शर्मा रणजीत शर्मा,सुभाष चंद्र शर्मा,अमितेश पुरोहित,अरुण कुमार शर्मा,डॉ राघवेंद्र शर्मा,दीपक शर्मा,आकाश शर्मा,रमेश शर्मा,नवीन शर्मा अंकित शर्मा,श्रीमती ममता शर्मा,श्रीमती विजय कांता शर्मा,श्रीमती कृष्णा पंचोली,श्रीमती सीमा शर्मा,श्रीमती सुनीता शर्मा,श्रीमती आरती शर्मा,श्रीमती संगीता शर्मा,श्रीमती मोनिका शर्मा,श्रीमती नीलम वशिष्ट,श्रीमती अनुराधा शर्मा,श्रीमती माला जोशी,श्रीमती साक्षी शर्मा,डॉश्रीमती स्वीटी कौशिक,श्रीमती गरिमा पंचोली,श्रीमती सुमन शर्मा,श्रीमती मौनी शर्मा,श्रीमती प्रियाली पंचोली सहित समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति एवं गौरवशाली महिला एवं युवा संगठन कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।



































