सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई मे 40 वें वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई मे 40 वें वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई मे 40 वें वार्षिक खेल दिवस का आयोजन रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गयाl इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर के वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ नरेश दीवान मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थेl महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोस ने सभी छात्रों क़ो खेल दिवस की शुभकामना देते हुए सभी खेलों मे भाग लेने के लिये प्रेरित कियाl मुख्य अतिथि डॉ नरेश दीवान ने छात्रों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन का स्वर्णिम समय छात्र जीवन है और इसमें यदि आप खेलों से जुड़े रहेंगे तो सदैव निरोग रहेंगेl महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने सभी छात्रों क़ो खेल दिवस की बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान कियाl स्वागत कार्यक्रम के पश्चात् एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं सभी छात्रों ने सभी अतिथियों क़ो सम्मान देते हुए सुमधुर बैंड के साथ मार्च पास्ट कियाl मुख्य अतिथि डॉ नरेश दीवान ने परेड की सलामी लीl खेलों में महिला एवं पुरुष वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं रिले रेस का आयोजन किया गयाl इसके अतिरिक्त दोनों ही वर्गो में लम्बी कूद, गोला फेक एवं डिसकस थ्रो की प्रतियोगिता आयोजित की गयीl अंत में छात्रों के चारों हॉउस के लिये रस्साकशी की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें लोटस हाउस ने रस्साकशी की प्रतियोगिता जीतीl कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ जेम्स मैथयु, अधिष्ठाता अकादमीक डॉ देबजानी मुखर्जी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक गण तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार, डॉ सपना शर्मा, डॉ नीलम गाँधी, लेफ्टिनेंट संतोष यादव, डॉ सुजाता कोले एवं डॉ अरविंद साहू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के खेल अधिकारी श्री कैलाश नारायण वर्मा ने दियाl