दुर्ग रेंज को मिला नया नेतृत्व, आईजी अभिषेक शांडिल्य ने संभाला कार्यभार

दुर्ग। श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।

पदभार ग्रहण उपरांत श्री शांडिल्य ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अपराधों की रोकथाम, बेहतर आपसी समन्वय एवं कार्यकुशलता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।