प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन: प्लेन क्रैश में गई जान, PM मोदी ने CM फडणवीस को मिलाया फोन,हादसे में 5 लोगों की मौत, जल गया पूरा विमान,देखिए पूरा वीडियो

NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं.”

अजित पवार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती शख्स के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था.”

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यह बहुत चौंकाने वाला, दुखद और दिल दहला देने वाला है. हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है. वह सच में एक समर्पित इंसान थे, जो अपने काम के प्रति वफादार थे. मैं पवार साहब, सुप्रिया जी, सुनेत्रा जी, पार्थ और जय के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. मैं बारामती के लाखों और करोड़ों लोगों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. उनका इस तरह चले जाना बहुत दुखद है.”

अधिकारियों ने अजित पवार के निधन पर क्या कहा?

अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है कि पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अजित पवार के बारामती दौरे के दौरान विमान को लैंडिंग में परेशानी हुई और वह बारामती एयरस्ट्रिप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

किस कंपनी का था एयरक्राफ्ट?
हादसे का शिकार हुआ चार्टेड प्लेन VSR Ventures Pvt Ltd नाम की दिल्ली स्थित एक चार्टर कंपनी का था.
प्लेन का मॉडल: Learjet 45XR
रजिस्ट्रेशन नंबर: VT-SSK
निर्माता: बॉम्बार्डियर (Bombardier)
ऑपरेटर: VSR एविएशन (VSR Ventures)
प्लेन की क्षमता: यह एक 9-सीटर प्रीमियम बिजनेस जेट है.
Learjet 45XR की खासियत
यह दुनिया के सबसे तेज और भरोसेमंद छोटे बिजनेस जेट्स में से एक माना जाता है. इसकी स्पीड,परफॉर्मेंस और ऊंचाई पर उड़ने की कैपिसिटी इसे खास बनाती है.
इसमें आमतौर पर 8 से 9 यात्री आराम से सफर कर सकते हैं. इसके केबिन को लग्जरी और बिजनेस मीटिंग्स के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

इसमें दो दमदार इंजन लगे होते हैं, जो इसे लंबी दूरी की उड़ानों के लिए सुरक्षित और तेज बनाते हैं.
भारत में कई निजी चार्टर कंपनियां और कॉर्पोरेट घराने इस विमान का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह छोटे रनवे पर भी लैंड करने में सक्षम होता है.
अजित पवार जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. सुबह करीब 8:45 बजे जब प्लेन बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी आई. प्लेन रनवे से फिसलकर पास के एक खेत में जा गिरा और उसमें भीषण आग लग गई. हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि प्लेन में सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला. इस दर्दनाक घटना में अजित पवार समेत प्लेन में सवार सभी 5 लोगों डिप्टी सीएम, उनके 1 पीएसओ, 1 अटेंडेंट और 2 क्रू मेंबर्स की मौत गई है।