दुर्ग। मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज क्षेत्र में मंगलवार, दिनांक 03.02.2026 को एक युवक द्वारा मानसिक तनाव एवं नशे की स्थिति में ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर कूदने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही डायल-112 मोहन नगर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अत्यंत सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात युवक को उपचार हेतु तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।

घटनास्थल


मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक क्षेत्र, दुर्ग


व्यक्ति का विवरण

भानुप्रताप देशमुख
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 13, जेवर सिरसा, दुर्ग
(नगर निगम भिलाई में सफाई कर्मचारी)
सराहनीय भूमिका
इस रेस्क्यू कार्रवाई में डायल-112 मोहन नगर में पदस्थ
आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल
चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख
की त्वरित, सतर्क एवं मानवीय भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके इस उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मानसिक तनाव या किसी भी आपात स्थिति में कोई भी गलत कदम न उठाएं। तत्काल सहायता हेतु 112 पर संपर्क करें। समय पर सूचना एवं सहयोग से अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।











































