राजीव गांधी जी की जयंती पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वृक्षारोपण कीया गया
भारत के पूर्व प्रधानमंत्रीकभारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा वार्ड नंबर 55 पुलगांव वार्ड में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि
राजीव गांधी जी को "कंप्यूटर और संचार क्रांति का जनक" कहा जाता है। उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा की राजीव गांधी जी ने पंचायती राज व युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार, सूचना क्रांति - ये सब उनकी देन है।
उनके सपनों के "हरे-भरे भारत" को आगे बढ़ाने के लिए छायादार वृक्ष लगाए गये।
आगे कहा कि हम राजीव गांधी जी के देश के प्रति योगदान को भूल नहीं सकते वे पर्यावरण संरक्षण और युवा सक्ति को काम,और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
"राजीव गांधी जी ने कहा था मेरा सपना है एक ऐसा भारत जहां हर युवा को मौका मिले।आज पर्यावरण बचाना भी उतना ही जरूरी है।
भाजपा सरकार पेड़ काटकर कॉर्पोरेट को जमीन दे रही है। हम कांग्रेसजन हर साल राजीव जी की जयंती पर पौधे लगाकर ये संदेश देंगे कि कांग्रेस पर्यावरण और विकास दोनों के साथ है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री राजेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रभारी महामंत्री रायसिंह ढिकोला,उपाध्यक्ष विजय चंद्राकर, महामंत्री अजय मिश्रा,दुष्यंत देवांगन,पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, वार्ड 55 के पार्षद अश्वनी निषाद, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,लिखन साहू,महामंत्री राहुल शर्मा, दुर्ग इंटक के अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर,दीपक जैन,मनोज सिंह,निशांत गोडबोले, चंद्रमोहन गभने,अंश चतुर्वेदी सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।