सिविक सेंटर भिलाई मैं चौपाटी तथा पायनियर मोनूमेंट भिलाई इस्पात संयंत्र के भूमि में अवैध कब्जे धारियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके विभिन्न व्यवसाय चलाया जा रहा है।

व्यवसायियों द्वारा गैस तेल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग लगातार करने तथा बांस बल्ली द्वारा पॉलीथिन शीट से कब्जा होने के कारण आगजनी जैसी दुर्घटना हो सकती है जिसमें जान माल की छत्ती संभावित है आता इन अवैध कब्जों को तत्काल हटाए जाने की आवश्यकता है ।
आज एनफोर्समेंट सेल नगर सेवाएं द्वारा इस क्षेत्र के 53 अवैध कब्जेधारियों को कब्जा हटाने हेतु नोटिस दिया गया है ।अवैध कब्जा तथा लोगो की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए इन कब्जधारिओ को अवैध कब्जा हटाने को लिखित रूप से कहा गया है ।समय सीमा में अवैध कब्जा नही हटाने पर एनफोर्समेंट सेल, नगर सेवाएं द्वारा बेदखली की कार्यवाही नियमानुसार किया जाएगा ।



















