सेंट थॉमस महाविद्यालय में उद्यमिता विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सेंट थॉमस महाविद्यालय के आईआईसी एवं उद्यमिता विकास इकाई द्वारा जिला प्रशासन दुर्ग के संयक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी| इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता टीस इन्क्यूबेशन हब के निदेशक प्रोफ़ेसर सत्यजीत मजूमदार थे| सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस ने कहा कि सेंट थॉमस महाविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव वचनबद्ध रहता है| महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी. एस. वर्गीस ने आईआईसी एवं उद्यमिता विकास इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा आज के समय में छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार सभी प्रकार से सहायता दे रही है और इसी कड़ी में यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा| मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर सत्यजीत मजूमदार ने उद्यमिता का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि आज राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों ही देश में युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं| आज जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को अपना स्वयं का रोजगार करने के लिए बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं| कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया| कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुसन आर अब्राहम ने किया|







































