एसआरयू-सेल ने उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया: एसएमएस–3, भिलाई स्टील प्लांट में 148 हीट की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ प्राप्त

एसआरयू-सेल ने उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया: एसएमएस–3, भिलाई स्टील प्लांट में 148 हीट की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ प्राप्त

भिलाई स्टील प्लांट (सेल) के एसएमएस–3 विभाग में सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट (एसआरयू) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एसएमएस–3 के लेडल नंबर–30 ने 148 हीट्स की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ प्राप्त कर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है।

यह उपलब्धि लेडल नंबर–32 (सीसीपीएल, टीएलएम दिनांक 16.10.2025) द्वारा प्राप्त 120 हीट्स के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए हासिल की गई है। स्टील लैडल सेट की आपूर्ति सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट द्वारा की गई थी। इस लैडल की कैपिटल रिपेयर 20 अगस्त 2025 को की गई थी तथा 23 अगस्त 2025 को इसमें पहला हीट लिया गया था।

इसके साथ ही एसआरयू ने भिलाई स्टील प्लांट (एसएमएस–2 एवं एसएमएस–3) के सम्मिलित सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड — 140 हीट्स (लेडल नंबर–34, एसआरयू टीएलएम एसएमएस–2, दिनांक 07.08.2025) — को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि में सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक श्री विशाल शुक्ल के मार्गदर्शन में एसआरयू टीम एवं रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग ने लैडल के विभिन्न जोन की आवश्यकतानुसार मरम्मत की तथा लाइनिंग जीवन को अधिकतम करने हेतु सतत निगरानी रखी। इस सफलता में एसएमएस–3 शॉप एवं रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

एसआरयू परिवार इस अवसर पर एसएमएस–3 के मुख्य महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन बैठा तथा रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रोसेनजीत दास के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि एसआरयू की टीम भावना, तकनीकी दक्षता तथा सतत गुणवत्ता सुधार के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट) श्री पी.के. रथ ने एसआरयू बिरादरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और टीम को भविष्य में भी नये कीर्तिमान स्थापित करने हेतु प्रेरित किया।