भाजपा के मंत्री को किसानों की गाड़ियाँ जब्त करने की धमकी देने के बजाय सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ तत्काल बातचीत शुरू करें और15 नवंबर तक उचित एमएसपी और सही वजन के साथ धान खरीदी शुरू करना सुनिश्चित करें:- देविंदर सिंह भाटिया I

भाजपा के मंत्री को किसानों की गाड़ियाँ जब्त करने की धमकी देने के बजाय सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ तत्काल बातचीत शुरू करें और 15 नवंबर तक उचित एमएसपी और सही वजन के साथ धान खरीदी शुरू करना सुनिश्चित करें- देविंदर सिंह भाटिया I

किसानो के मसलों के समाधान तक पार्टी सभी सहकारी समितियों के साथ खड़ी रहेगी – रवि साहू I

छत्तीसगढ़ मे कर्मचारी संघों और किसानों की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। भाजपा की सरकार सिर्फ 24 घंटे चुनावी मोड में रहती है और जनता की वास्तविक समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। – आम आदमी पार्टी

छत्तीसगढ़ की आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने आज दुर्ग जिले में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य समर्थन मूल्य ,धान खरीदी , कम्प्युटर ऑपरेटर संघ एवं सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित 11वें दिन तक चल रहे धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उनके साथ एकजुटता जताई। यह विरोध प्रदेश के समर्थन मूल्य और धान खरीदी संचालन से जुड़े गंभीर मुद्दों को उजागर कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान, कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने आप प्रतिनिधिमंडल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों और सहकारी समितियों के सामने मौजूद चुनौतियों और उनकी मांगों का विस्तार से उल्लेख किया गया था।
अपने संबोधन में, आप प्रदेश सचिव श्री देविंदर सिंह भाटिया ने संघों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा, “कर्मचारी संघों और किसानों की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छत्तीसगढ़ मे कर्मचारी संघों और किसानों की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। भाजपा की सरकार सिर्फ 24 घंटे चुनावी मोड में रहती है और जनता की वास्तविक समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भाजपा के मंत्री को किसानों की गाड़ियाँ जब्त करने की धमकी देने के बजाय यह बताना चाहिए कि अब तक धान की खरीदी क्यों नहीं हुई, खासकर तब जब नवंबर के पहले सप्ताह तक मानसून सक्रिय था, जिसका अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही लगा लिया था।”


सरकार के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये की आलोचना करते हुए श्री भाटिया ने कहा कि इससे किसानों और प्रदेश के सहकारी क्षेत्र दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन को सीधे चुनौती देते हुए कहा, “इधर-उधर की बातें करना बंद करो और बताओ कि कारवाँ कैसे लूटा,” और तत्काल और ठोस कार्रवाई की मांग की।
आप ने राज्य सरकार के सामने एक स्पष्ट मांग रखी है: सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ तत्काल बातचीत शुरू करें और 15 नवंबर तक उचित एमएसपी और सही वजन के साथ धान खरीदी शुरू करना सुनिश्चित करें।


आप जिला अध्यक्ष श्री रवि साहू ने प्रदर्शनकारियों के संघर्ष और मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने उन्हें अटूट समर्थन का आश्वासन दिया, यह वादा करते हुए कि उनक मसलों के समाधान तक पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर आप के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश सचिव श्री देविंदर सिंह भाटिया , दुर्ग जिला सचिव श्री रवि साहू , दुर्ग जिला महासचिव श्री अजय रामटेके, श्री देवनारायण भारद्वाज, श्री रूपेंद्र चंद्राकर, श्री बलदेव साहू, श्री शंकर ठाकुर और श्री दिनेश सर्पे शामिल थे ।