Breaking News
भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दुर्ग शिवनाथ नदी में मछली पकड़ते डूबा युवक: गहरे पानी और तेज बहाव के बीच SDRF की जद्दोजहद,बरामद किया 25 वर्षीय युवक का शव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता :- मुकेश चंद्राकर ED के बाद आयकर का शिकंजा! भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर हुई मुनादी असम में चुनावी रण में बवाल: भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे...,CRPF का लाठीचार्ज,देखिए वीडियो “दुर्ग पुलिस की तेज तफ्तीश का असर: 24 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, बीमारी बताकर अस्पताल ले गया था पति, पूछताछ में खुला हत्या का राज” भिलाई में DPS चौक पर पुरानी रंजिश का खूनी खेल: पीछे से हमला कर युवक को गिराया, धारदार हथियार से हत्या की कोशिश,फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार पावर हाउस चौक में भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: सड़क किनारे लगे अवैध फल ठेले हटाए, यातायात व्यवस्था को किया व्यवस्थित भिलाई टाउनशिप के बाजारों की बदलेगी तस्वीर: सफाई, सड़क, बिजली और लीज समस्याओं के समाधान को चेंबर-बीएसपी प्रबंधन ने मिलाया कदम छत्तीसगढ़ में लिव-इन रिश्ते में हत्या से सनसनी: गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,ऐसे खुला पुराना खौफनाक राज... भिलाई में कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच की महिलाओं ने मनाया गणेशोत्सव 2026 भिलाई के कुरूद में शराब पार्टी बनी खूनी दावत: सिर पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, 40 वर्षीय पुरण भारती की मौत, हत्या से इलाके में दहशत” दाऊ उत्तम साव के मार्ग पर चलकर ही अच्छे समाज और देश का निर्माण संभव:- ताम्रध्वज साहू, चिरपोटी में समाज रत्न का पुण्य स्मरण दुर्ग में गुपचुप चल रहा था गुटखा निर्माण! GST इंटेलिजेंस की दबिश, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त “राहुल गांधी के मंच पर मोदी की मिमिक्री:‘लवणेन भुज्यम’ के दावे से सियासी भूचाल...,धामी बोले—राजनीतिक मर्यादा न लांघें” सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पर कन्हैया सोनी का सेवा-सम्मान अभियान: सवा लाख दीप प्रज्वलित, सफाई कर्मचारियों का सम्मान, विश्वकर्मा पूजा और रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश... छत्तीसगढ़ में अब बिना अनुमति DJ बजाना पड़ेगा भारी: 1 साल तक जेल और ₹1 लाख जुर्माने का प्रस्ताव भूपेश बघेल के खिलाफ कथित गाली-गलौज पर कांग्रेस आक्रोशित: कांग्रेस ने दुर्ग सिटी कोतवाली में सौंपा ज्ञापन, नीतिश मंडल पर FIR और कार्रवाई की मांग अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में पहुंचे अय्यूब खान, बोले—छात्रों की आवाज बनेगी देशभर में बदलाव की गूँज सावधान: पांच रुपए के सिक्के के बदले 85 लाख और नोट के बदले एक करोड़ का लालच, दो आरोपी गिरफ्तार भिलाई इस्पात संयंत्र के स्क्रैप चोरी नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार: चोरी का लोहा खपाने वाले रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपी पुलिस के शिकंजे में उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन भिलाई में डीएसपी को झूठे मामले में फंसाने पर कंपनी के एमडी समेत तीन अधिकारियों पर केस दर्ज भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगा मनाया सेवा दिवस UPI के नए MDR के खिलाफ भिलाई में कांग्रेस का हल्लाबोल: कोसानगर ब्लॉक ने निकाली विशाल पदयात्रा और फूंका पुतला सेवा संकल्प में भिलाई का भव्य दीपोत्सव: बैकुंठ धाम तालाब 1.25 लाख आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया, आयुक्त सुरुचि सिंह की अगुवाई में दिखी जनभागीदारी चन्द्रनगर विकास समिति में गणेश पंडाल में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन बोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजा दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का करारा प्रहार: 3,162 खातों की पहचान, 63 FIR में 257 गिरफ्तारियां, ₹2.75 करोड़ की संदिग्ध राशि पर रोक हों जाएं आमने-सामने…: कोल माइंस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहस की दी चुनौती मोदी के 25 साल की जनसेवा को नमन, भिलाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भिलाई में ‘आशीर्वाद का दिया’: कन्हैया सोनी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे दीये, मिठाई और तेल,भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद आईआईटी भिलाई की बड़ी खोज: बनाया ऐसा 'स्मार्ट हाइड्रोजेल' जो 25 सेकंड में बदलेगा रूप, पानी को भी करेगा साफ भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘युवा संसद 2026’,युवाओं ने की मुखर चर्चा 7 करोड़ की लागत से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से सजेगा बाजार,भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों की शुरुआत, व्यवस्थित पार्किंग से लेकर आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम तक होंगी सुविधाएं म्यूल बैंक खातों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: कमीशन के लालच में बैंक खाते-ATM-सिम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी के नेटवर्क पर कसा कानून का शिकंजा BJP विधायक ने जमीन पर छोड़ा कब्जा: शिकायत लेकर PM मोदी से मिले थे बचपन के दोस्त असगर अली,जानिए पूरा मामला UPI से 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, किन्हें मिलेगी छूट? हर सवाल का जवाब कोक ओवन में हुई दुर्घटना ऑपरेटिंग अथॉरिटी एवं ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम: - बी एम एस मिस्टर ATM बनाम छोटा रिचार्ज: छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना पर बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार छत्तीसगढ़ में पहली बार मंच से सीधा सियासी संग्राम: PM आवास पर सीधा मुकाबला..., भूपेश बघेल ने लगाए आरोप तो विजय शर्मा ने दागा ‘ग्रोk’ वाला सवाल, 80 मिनट तक मंच पर चलता रहा सियासी वार-पलटवार,यहां पढ़ें सबकुछ रायपुर में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल: बीच सड़क प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जिंदगी की जंग हारी राजकुमारी, आरोपी प्रेमी फरार भिलाई की गणेश समितियों को बड़ी राहत: प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल रंग लाई, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से चर्चा के बाद निगम शुल्क की समस्या का त्वरित समाधान,जानने के लिए पढ़िए... भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: मशीन के बकेट और दरवाजे के बीच फंसकर 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत, क्या लापरवाही बनी हादसे की वजह? भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियां मिलीं, देह व्यापार की पुष्टि नहीं, संचालक समेत सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था दुर्ग पुलिस का बड़ा “घर पकड़ अभियान”: ऑपरेशन विश्वास के शिकंजे में आया बड़ा गैंगस्टर, साथी फरार,अपराधियों में मचा हड़कंप भाजयुमो की हुंकार: वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी बाइक सेवा यात्रा, भिलाई में भव्य स्वागत और लाभार्थी सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
• भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल • दुर्ग शिवनाथ नदी में मछली पकड़ते डूबा युवक: गहरे पानी और तेज बहाव के बीच SDRF की जद्दोजहद,बरामद किया 25 वर्षीय युवक का शव • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता :- मुकेश चंद्राकर • ED के बाद आयकर का शिकंजा! भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर हुई मुनादी • असम में चुनावी रण में बवाल: भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे...,CRPF का लाठीचार्ज,देखिए वीडियो • “दुर्ग पुलिस की तेज तफ्तीश का असर: 24 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, बीमारी बताकर अस्पताल ले गया था पति, पूछताछ में खुला हत्या का राज” • भिलाई में DPS चौक पर पुरानी रंजिश का खूनी खेल: पीछे से हमला कर युवक को गिराया, धारदार हथियार से हत्या की कोशिश,फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार • पावर हाउस चौक में भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: सड़क किनारे लगे अवैध फल ठेले हटाए, यातायात व्यवस्था को किया व्यवस्थित • भिलाई टाउनशिप के बाजारों की बदलेगी तस्वीर: सफाई, सड़क, बिजली और लीज समस्याओं के समाधान को चेंबर-बीएसपी प्रबंधन ने मिलाया कदम • छत्तीसगढ़ में लिव-इन रिश्ते में हत्या से सनसनी: गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,ऐसे खुला पुराना खौफनाक राज... • भिलाई में कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच की महिलाओं ने मनाया गणेशोत्सव 2026 • भिलाई के कुरूद में शराब पार्टी बनी खूनी दावत: सिर पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ वार, 40 वर्षीय पुरण भारती की मौत, हत्या से इलाके में दहशत” • दाऊ उत्तम साव के मार्ग पर चलकर ही अच्छे समाज और देश का निर्माण संभव:- ताम्रध्वज साहू, चिरपोटी में समाज रत्न का पुण्य स्मरण • दुर्ग में गुपचुप चल रहा था गुटखा निर्माण! GST इंटेलिजेंस की दबिश, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त • “राहुल गांधी के मंच पर मोदी की मिमिक्री:‘लवणेन भुज्यम’ के दावे से सियासी भूचाल...,धामी बोले—राजनीतिक मर्यादा न लांघें” • सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पर कन्हैया सोनी का सेवा-सम्मान अभियान: सवा लाख दीप प्रज्वलित, सफाई कर्मचारियों का सम्मान, विश्वकर्मा पूजा और रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश... • छत्तीसगढ़ में अब बिना अनुमति DJ बजाना पड़ेगा भारी: 1 साल तक जेल और ₹1 लाख जुर्माने का प्रस्ताव • भूपेश बघेल के खिलाफ कथित गाली-गलौज पर कांग्रेस आक्रोशित: कांग्रेस ने दुर्ग सिटी कोतवाली में सौंपा ज्ञापन, नीतिश मंडल पर FIR और कार्रवाई की मांग • अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला • इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में पहुंचे अय्यूब खान, बोले—छात्रों की आवाज बनेगी देशभर में बदलाव की गूँज • सावधान: पांच रुपए के सिक्के के बदले 85 लाख और नोट के बदले एक करोड़ का लालच, दो आरोपी गिरफ्तार • भिलाई इस्पात संयंत्र के स्क्रैप चोरी नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार: चोरी का लोहा खपाने वाले रायपुर पावर एंड स्टील के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 21 आरोपी पुलिस के शिकंजे में • उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन • भिलाई में डीएसपी को झूठे मामले में फंसाने पर कंपनी के एमडी समेत तीन अधिकारियों पर केस दर्ज • भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगा मनाया सेवा दिवस • UPI के नए MDR के खिलाफ भिलाई में कांग्रेस का हल्लाबोल: कोसानगर ब्लॉक ने निकाली विशाल पदयात्रा और फूंका पुतला • सेवा संकल्प में भिलाई का भव्य दीपोत्सव: बैकुंठ धाम तालाब 1.25 लाख आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया, आयुक्त सुरुचि सिंह की अगुवाई में दिखी जनभागीदारी • चन्द्रनगर विकास समिति में गणेश पंडाल में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन • बोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजा • दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार • म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का करारा प्रहार: 3,162 खातों की पहचान, 63 FIR में 257 गिरफ्तारियां, ₹2.75 करोड़ की संदिग्ध राशि पर रोक • हों जाएं आमने-सामने…: कोल माइंस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहस की दी चुनौती • मोदी के 25 साल की जनसेवा को नमन, भिलाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प • पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भिलाई में ‘आशीर्वाद का दिया’: कन्हैया सोनी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे दीये, मिठाई और तेल,भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद • आईआईटी भिलाई की बड़ी खोज: बनाया ऐसा 'स्मार्ट हाइड्रोजेल' जो 25 सेकंड में बदलेगा रूप, पानी को भी करेगा साफ • भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘युवा संसद 2026’,युवाओं ने की मुखर चर्चा • 7 करोड़ की लागत से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से सजेगा बाजार,भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों की शुरुआत, व्यवस्थित पार्किंग से लेकर आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम तक होंगी सुविधाएं • म्यूल बैंक खातों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: कमीशन के लालच में बैंक खाते-ATM-सिम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी के नेटवर्क पर कसा कानून का शिकंजा • BJP विधायक ने जमीन पर छोड़ा कब्जा: शिकायत लेकर PM मोदी से मिले थे बचपन के दोस्त असगर अली,जानिए पूरा मामला • UPI से 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, किन्हें मिलेगी छूट? हर सवाल का जवाब • कोक ओवन में हुई दुर्घटना ऑपरेटिंग अथॉरिटी एवं ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम: - बी एम एस • मिस्टर ATM बनाम छोटा रिचार्ज: छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना पर बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार • छत्तीसगढ़ में पहली बार मंच से सीधा सियासी संग्राम: PM आवास पर सीधा मुकाबला..., भूपेश बघेल ने लगाए आरोप तो विजय शर्मा ने दागा ‘ग्रोk’ वाला सवाल, 80 मिनट तक मंच पर चलता रहा सियासी वार-पलटवार,यहां पढ़ें सबकुछ • रायपुर में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल: बीच सड़क प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जिंदगी की जंग हारी राजकुमारी, आरोपी प्रेमी फरार • भिलाई की गणेश समितियों को बड़ी राहत: प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल रंग लाई, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से चर्चा के बाद निगम शुल्क की समस्या का त्वरित समाधान,जानने के लिए पढ़िए... • भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: मशीन के बकेट और दरवाजे के बीच फंसकर 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत, क्या लापरवाही बनी हादसे की वजह? • भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियां मिलीं, देह व्यापार की पुष्टि नहीं, संचालक समेत सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई • तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था • दुर्ग पुलिस का बड़ा “घर पकड़ अभियान”: ऑपरेशन विश्वास के शिकंजे में आया बड़ा गैंगस्टर, साथी फरार,अपराधियों में मचा हड़कंप • भाजयुमो की हुंकार: वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी बाइक सेवा यात्रा, भिलाई में भव्य स्वागत और लाभार्थी सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
Chhattisgarh Ki Awaaz
दुर्घटना

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

September 22, 2026, 06:21 PM 940

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में 47 वर्षीय ठेका कर्मी की मौत हो गई। ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में पुशर कार में आई तकनीकी खराबी की जांच करने पहुंचे कर्मचारी अचानक मशीन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में शोक का माहौल है।

Bharti college
छोटू

मृतक की पहचान विनोद कुमार (47 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि विनोद कुमार मेसर्स सहिकॉन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग में एसएसडब्ल्यू के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार को उनकी ड्यूटी ए शिफ्ट में लगी हुई थी।

Soni ji
Sarada

पुशर कार में आई थी तकनीकी खराबी

खाटू श्याम
Rungta

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में तकनीकी खराबी सामने आई। ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने इसकी सूचना मेकेनिकल पाली प्रभारी को दी। इसके बाद मेकेनिकल पाली प्रभारी के निर्देश पर ठेका कर्मी विनोद कुमार को पुशर कार-2 में आई खराबी की जांच के लिए मौके पर भेजा गया।

विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और मशीन की खराबी की जांच शुरू की। इसी दौरान अचानक पुशर कार चल पड़ी और विनोद कुमार उसकी चपेट में आ गए। मशीन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और घायल कर्मचारी को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की गई।

अल्ताफ
शमशेर

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को एम्बुलेंस के माध्यम से एमएमपी-1 ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। बताया गया है कि करीब सुबह 9 बजे चिकित्सक ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।

ठेका कर्मी की मौत की खबर सामने आते ही संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने एक बार फिर संयंत्र में मशीनों के संचालन और तकनीकी खराबी की जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को चर्चा में ला दिया है।

मशीन की जांच के दौरान अचानक कैसे चली पुशर कार?

हादसे के बाद सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह उठ रहा है कि जिस पुशर कार में तकनीकी खराबी आई थी, उसकी जांच के दौरान मशीन अचानक कैसे चालू हो गई। मशीन की जांच से पहले उसके संचालन को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से रोकने, ऊर्जा स्रोत को नियंत्रित करने और तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया क्या थी, यह जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।

हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। तकनीकी खराबी, मशीन के अचानक चालू होने और मौके पर अपनाई गई सुरक्षा प्रक्रिया समेत विभिन्न पहलुओं की जांच से घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान में मशीन की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत ने कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से मशीनों की मरम्मत अथवा तकनीकी जांच के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन को लेकर जांच जरूरी मानी जा रही है।

एक कर्मचारी की जान जाने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हादसे के पीछे तकनीकी कारण क्या थे और घटना के समय सुरक्षा प्रोटोकॉल का किस स्तर तक पालन किया गया था। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की जिम्मेदारी और वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विनोद कुमार की मौत से उनके परिवार और सहकर्मियों में गहरा दुख है। घटना के बाद संयंत्र में कर्मचारियों के बीच भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Trending Now