सन पब्लिक स्कूल चंदखुरी ने मनाया वार्षिक उत्सव
भारती शैक्षणिक संस्थान समूह की ईकाई सन पब्लिक स्कूल ,चंदखुरी दुर्ग मे संस्था का 12 वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ललित चंद्राकर विधायक ,दुर्ग ग्रामीण एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग थे । कार्यक्रम मे भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर , समूह की संयुक्त प्रबंध निदेशक श्रीमती शालिनी चंद्राकर, शाला प्रबंधन समीती के अध्यक्ष श्री जय चंद्राकर प्राचार्य श्रीमति फरहीना काजी , शाला प्रबंधक श्री विजय यदु , पालक शिक्षक समीती के सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुई,तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।
विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन, प्राचार्य श्रीमति फरहीना काजी द्वारा प्रस्तुत किया गया ।मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की कडी मे गणेश वंदना की नृत्यमय प्रस्तुती,नर्सरी के बच्चों का जीवन के आरंभिक चरणो बचपन, दोस्ती एवं पढ़ाई को अभिव्यक्तकरता नृत्य,नाटक के माध्यम से जीवन मूल्यो ,देश के प्रति सम्मान को आत्मसात करने की शिक्षा तथा शिव तांडव नृत्य प्रमुख रहे ।
कार्यक्रम मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट हाउस का पुरस्कार रमन हाउस को तथा सर्वश्रेष्ठ कक्षा का पुरस्कार कक्षा 11वीं को प्रदान किया गया। सत्र 2024 के शैक्षणिक सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र–छात्राओं क्रमशः सी बी एस ई 10 वी बोर्ड मे 87% अंक प्राप्त करने के लिए खुशी ठाकुर तथा कक्षा 12वीं बोर्ड में 91.2% अंक पल्लवी साहू को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्रीडा प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता छात्र–छात्राओं को गोल्ड मेडल तथा सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री ललित चंद्राकर ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इस बात का विशेष उल्लेख किया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करता है, बल्कि उनकी शैक्षणिक उन्नति और सर्वांगीण विकास को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है। मुख्य अतिथि ने आगे यह भी कहा कि संस्था ने बहुत कम समय में विशेषकर ग्रामीण परिवेश के बच्चो के शैक्षणिक स्तर को ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों का प्रयास अत्यंत सराहनीय है तथा वे बधाई के पात्र हैं।संस्था ने बहुत कम समय मे के शैक्षणिक उन्नयन मे महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है , इसके लिए स्कूल प्रबंधन बधाई के पात्र है। समूह प्रमुख श्री सुशील चंद्राकर जी ने अपने संबोधन में संस्थान के सतत विकास की अपनी प्रतिबध्दता को दुहराया । जूनियर विन्ग के बच्चो को श्रीमति शालिनी चंद्राकर द्वारा उनके क्रियाकलापों के लिए पुरस्कृत किया गया।



कार्यक्रम की समाप्ति उप-प्राचार्य श्रीमती रचना सोनी द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम की सफलता में संजना मार्था, धर्मेंद्र कोस्टा, जी. सुब्बा लक्ष्मी, रत्ना सोनी, हेमलता चेट्टी, प्रियंका साहू, योगिता उइके, प्रियंका तिवारी, शोभा भारदिया, जागृति देशमुख, ज्योति राजपूत, पुष्पांजलि साहू, ज्योत्सना चंद्राकर, रमा देवांगन, श्रीपर्णा यादव, सजल सोनी, स्वाति चंद्राकर, रविश तिवारी, गायत्री चंद्राकर, मनीष, तमन्ना, तरिणी, स्नेहा, प्रगति, प्रांशी, आकांक्षा, मेघा, वर्णिका, अमन वर्मा, छत्रप, रीना मिर्चे एवं सुमन राणा का विशेष योगदान रहा।














































