छत्तीसगढ़

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के अचानक ठप होते ही दुनियाभर में हड़कंप मच गया। भारत समेत कई देशों में करोड़ों यूजर्स एक झटके में YouTube से कट गए। लोगों ने जैसे ही ऐप और वेबसाइट खोलने की कोशिश की, स्क्रीन पर सिर्फ “Something Went Wrong” लिखा नजर आया।

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। अकेले अमेरिका में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने YouTube डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि भारत और ब्रिटेन में भी लाखों यूजर्स परेशान रहे।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

सबसे ज्यादा गुस्सा उन यूजर्स में देखा गया, जो वीडियो देख रहे थे या अपलोड कर रहे थे। अचानक वीडियो बंद हो गए, होमपेज गायब हो गया और ऐप ने जवाब देना बंद कर दिया। कई कंटेंट क्रिएटर्स का काम बीच में अटक गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान की आशंका है।

मुकेश
Sarada

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर भड़ास निकाली। किसी ने लिखा — “YouTube के बिना मोबाइल बेकार हो गया”, तो किसी ने कहा — “इतनी बड़ी कंपनी और इतनी बड़ी चूक!”

खाटू श्याम
Ad

YouTube का डाउन होना यह दिखाता है कि आज पूरी दुनिया इस प्लेटफॉर्म पर कितनी निर्भर हो चुकी है। हालांकि, सर्विस अचानक क्यों ठप हुई, इसका आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है।

Ad

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है — आखिर अचानक YouTube क्यों हुआ ठप, और क्या आपका डेटा और चैनल सुरक्षित है?

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर