एन एच क्लीनिक दुर्ग में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर द्वारा निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन
दुर्ग । एम एम आई नारायणा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहिल गोस्वामी, हृदय रोग विशेषज्ञ एम एम आई नारायणा हॉस्पिटल द्वारा दिनांक 17 मई 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर NH Clinic, Durg, नलघर काम्प्लेक्स के सामने PWD ऑफिस दुर्ग में आयोजित होगा। शिविर में हृदय रोग से संबंधित समस्याओं, उच्च रक्तचाप, सीने में दर्द, सांस फूलना एवं अन्य कार्डियक समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा।
कैम्प में निशुल्क ब्लड प्रेशर की जांच, सुगर की जांच, ईसीजी की जांच सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर समय रहते हृदय रोग संबंधी जांच एवं परामर्श प्राप्त करें।
8370002954








