दुर्ग महापौर की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार
दुर्ग। दुर्ग जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि महापौर के वाहन से उतरते ही कार में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और वाहन धू-धूकर जलने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।
गनीमत रही कि महापौर अलका बाघमार समय रहते वाहन से उतर गई थीं। इसके चलते वे इस हादसे में बाल-बाल बच गईं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल वाहन में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।