सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन, थीम होगी राधा रानी
सावन तीज क्वीन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडे ने किया। यह प्रतियोगिता शादीशुदा महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। प्रथम वर्ग जूनियर 21 से 35 वर्ष, द्वितीय वर्ग सीनियर 36 से 50 वर्ष और तृतीय वर्ग क्लासिक 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रखा गया है। प्रतियोगिता में तीन राउंड होंगे। पहले राउंड में रैंप वॉक, दूसरे में परिचय एवं प्रश्नोत्तरी और तीसरे में टैलेंट राउंड होगा। प्रतियोगिता की थीम राधा रानी रखी गई है और प्रतिभागियों को प्रॉपर ड्रेस में आना होगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी कन्हैया सोनी, डॉ. सविता, ललित मोहन, पिया भौमिक, नम्रता सेन, जिया, फरिश्ता, पलाश घोष, अजय पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के दौरान पूजा थाली सजाओ, रंगोली, दुल्हन सजाओ, मेहंदी और बंपर हाउजी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया है। सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ निशुल्क पौधे प्रदान किए जाएंगे।
इसकी जानकारी आयोजन समिति के संयोजक कन्हैया सोनी एवं ललित मोहन ने दी।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।