“देश-रक्षक को बंधी शकुन्तला छात्राओं की राखी”
केंद्रीय सशस्त्र बल (CAF) भिलाई के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र (छावनी) में शकुंतला विद्यालय राम नगर भिलाई की कक्षा 6 से 8 तक की 50 छात्राओं ने पहुँचकर फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का भावपूर्ण पर्व मनाया।
इन छात्राओं ने अपने हाथों से राखी बनाई,नारियल सजाया और टीका-थाली सजाकर बड़े उत्साह से फौजी भाइयों को स्नेह-सूत्र बांधी | घर से दूर अपने कर्तव्य पथ पर आरुण –‘नेशन फास्ट’ के जज्बात से ओतप्रोत अपने परिवार और रिश्तों को ओझल कर बैठे इन वीरों को कुछ पल के लिए अपने घर की भावात्मक कड़ी से बांध लिया |
मुख्य अधिकारी श्रीमान नीरज चंद्राकर (CO) अपनी अभिव्यक्ति में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा,कि मैं इन बच्चियों के स्नेह, शकुंतला विद्यालय के प्राचार्य और पूरी टीम का आभारी हूँ कि आज के इस व्यष्टि-दौर में भी छात्रों के भीतर ‘समष्टि’ की भावना पल्लवित कर रहें है | इन नन्हे हाथों में,चमकती रखियाँ मात्र एक पर्व-उत्सव ही नही, वास्तव में हमारे भीतर की संवेदात्मक ऊर्जा को झंकृत कर देने वाली घड़ी है |
सौहाद्र और खुशी के इस अवसर पर शकुन्तला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने देश के कर्णधारों को रक्षा बन्धन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं साथ ही वीर जावानों को अपने घर] अपने लोग सा वातावरण उपलब्ध कराने की पहल भी की ।
विद्यालय परिवार इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गर्वित है।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।