कोहका पानी टंकी से पानी की भारी बर्बादी, फूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर जल व्यर्थ बह रहा है शारदा गुप्ता
भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने बताया कि जब लोग शांति नगर कॉलोनी के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे उन्होंने कोहका टंकी का निरीक्षण किया और देखा कि जब पानी टंकी के ऊपर चढ़ता है तो लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी नालियों में व्यर्थ बह रहा है और यह शिकायत जब से टंकी बनी है तब से लगभग 5 वर्षों से समस्या बनी हुई है आखिर इतनी लापरवाही क्यों की जा रही है।
एक ओर जहां गर्मी के मौसम में शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट की शिकायतें सामने आती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर कोहका पानी टंकी से फूटी हुई पाइपलाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय समाजसेवी टिकेंद्र कुमार एवं रमेश देशमुख ने बताया लंबे समय से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा समय पर मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे बहुमूल्य जल संसाधन व्यर्थ बह रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाली मे लगातार बह रहे पानी से न केवल जल की बर्बादी हो रही है, लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे और इस तरह पानी की बर्बादी को रोका जाना चाहिए भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ शारदा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम से तत्काल मरम्मत कार्य कराने तथा जल संरक्षण के प्रति गंभीरता दिखाने की मांग की है। उन्होंने इसकी शिकायत तत्काल भिलाई नगर निगम कमिश्नर से की।
पाइपलाइन लीकेज और जल वितरण व्यवस्था की खामियों के कारण बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ होता है।
स्थानीय नागरिकों की मांग
फूटी पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत की जाए।
जल बर्बादी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नियमित निगरानी व्यवस्था बनाई जाए।
"जब शहर के कई हिस्सों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, तब फूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी का बहना प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है। भिलाई नगर निगम को तत्काल कार्रवाई कर जल बर्बादी रोकनी चाहिए।" पानी संचय के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है बरसात का पानी कैसे धरातल में जाए जिससे जलस्तर बड़े इस पर एक बृहद रूप से अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है पानी का जलस्तर इतना नीचे जाते जा रहा कि लोग परेशान है बोरिंग फेल होते जा रहा है। हमारे नजदीक शिवनाथ नदी होने के बाद भी जल की समस्या समझ से परे है इस पर और कार्य किए जाने की आवश्यकता है ताकि निकट भविष्य में बढ़ती आबादी के हिसाब से पानी की व्यापक व्यवस्था की जा सके पानी जैसे मूलभूत सुविधा के लिए हम अभी परेशान है जबकि पानी उपलब्धता आसान होनी चाहिए। क्षेत्र में तालाबों का गहरीकरण आवश्यक है बरसात के पानी को और कैसे हम संचय कर उनका उपयोग ग्रीष्मकालीन कर सकें यह उपाय करने की आवश्यकता है रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रत्येक घरों में लगे यह सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है नगर निगम इस पर अभियान चलाये। मांग करने वाले में प्रमुख रूप से कन्हैया सोनी रविसिंग निशुपांडे डॉ रमेश श्रीवास्तव विनोद उपाध्याय बृजमोहन उपाध्याय विरेन्द्र यादव विनोद मून विशालदीप नायर अनिल सिंह सुभाष शर्मा मदन सेन पारस जंघेल नितेश मिश्रा विजय साहू राजेश सिंह सुनील मौर्य बंटी नाहर जेपी घनघोरकर संगम अग्रवाल संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह भास्कर राव अखिलेश वर्मा महेश वर्मा राजेश प्रधान गौरी चक्रवर्ती भास्कर तिवारी राजू रमेश देशमुख नेहरू साहू छोटू पासवान हरीशचंद्र भारती टिंकू संजय दुबे, गिरीश खापर्डे दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी योगेश यदु मूकेश अजय प्रसाद नंदलाल प्रसाद अफजल अहमद प्रदीप पांडे संचिन गुप्ता ओपी गुप्ता विमलेश पांडे बंसत भारती ओमप्रकाश यादव सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मांग की है।












