खाली
भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

महिला से अश्लील हरकत और धमकी के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज भी आया सामने

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के घर के बाहर हंगामा करते और अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अमलेश्वरडीह गांव का है। इस संबंध में अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू को गिरफ्तार किया।

भारती
Sarada

पीड़ित उमेश साहू के मुताबिक, विवाद की जड़ पुरानी रंजिश और शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला है। उन्होंने बताया कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे दुर्गेश साहू पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन दिया गया था। आवेदन के बाद राजस्व विभाग द्वारा भूमि का निरीक्षण कराया गया। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष उमेश साहू को कार्रवाई का मुखबिर मान रहा था और लगातार नाराजगी जता रहा था।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

आरोप है कि 7 जून 2026 की रात करीब 11 बजे मोनू साहू और उसके साथी शराब के नशे में उमेश साहू के घर पहुंचे। उस समय उमेश साहू घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में थीं। बताया गया है कि "पूर्व जिला पंचायत सदस्य" लिखी कार में सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और दरवाजे की घंटी बजाई।

Ad

घंटी की आवाज सुनकर जब उमेश साहू की पत्नी बाहर निकलीं तो आरोपियों ने उनके पति के बारे में पूछताछ की। शिकायत के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, अश्लील इशारे किए और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। फुटेज में कुछ लोग घर के बाहर खड़े होकर हंगामा करते और महिला से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत, उपलब्ध साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अमलेश्वर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।