खाली
भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

थाना भट्ठी: भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

प्रकरण में संलिप्त कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

भारती
Sarada

आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार बंडल, जिसकी अनुमानित कीमत 97,500 रुपये है, जप्त किया गया।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

फरार आरोपियों की सतत पतासाजी एवं तकनीकी जांच के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

Ad

संक्षिप्त विवरण :

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज

दिनांक 06.06.2026 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के ओएचबी जंक्शन 2-3 प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे स्थित क्षेत्र से 65-65 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार के दो बंडल कुल 130 किलोग्राम चोरी करने का प्रयास किया गया है। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने का प्रयास करना स्वीकार किया। घटना के दौरान आरोपियों को सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्क्रैब कॉपर तार जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

घटना के पश्चात फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इस क्रम में आरोपी उमेश बाग को दिनांक 08.06.2026 को तथा अन्य फरार आरोपी यमन उर्फ अमन एवं संदीप कुमार को दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ प्रकरण का सफल निराकरण किया गया है।

घटना का कारण :
भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर से स्क्रैब कॉपर तार की चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने की नियत।

घटनास्थल :
ओएचबी जंक्शन 2-3 प्रोजेक्ट स्टोर के पीछे का क्षेत्र, भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई।

आरोपी का विवरण :

1. सुनील कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
2. उमेश बाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
3. यमन उर्फ अमन बेहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।
4. संदीप कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी डाक बंगला उत्कल चौक, पुरैना, भिलाई।

जप्त सामग्री :

1. 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार बंडल।
2. जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 97,500 रुपये।

सराहनीय भूमिका :
प्रकरण के सफल निराकरण में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस की टीम द्वारा सतत पतासाजी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक जयनारायण यादव, बालेन्द्र द्विवेदी एवं युगल देवांगन की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।