भारती विश्वविद्यालय की तुलिका चौधरी शिक्षामंत्री पुरस्कार से सम्मानित
दुर्ग,भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई की अंडर ऑफिसर तुलिका चौधरी को उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए शिक्षामंत्री नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया । पुरस्कार मे प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि शामिल हैं।
यह सम्मान भारती विश्वविद्यालय तथा उसकी एनसीसी इकाई के लिए भी गौरव का विषय एवं विश्वविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणादायक है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंडर ऑफिसर तुलिका चौधरी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । कैडेट तुलिका चौधरी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय प्रशासन, एनसीसी प्रकोष्ठ के मार्गदर्शकों को दिया तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी. एन. तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार के सतत मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्वविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि तुलिका चौधरी से प्रेरणा ले अन्य छात्र भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय, एनसीसी प्रकोष्ठ तथा प्रदेश को गौरवान्वित करेन्गे।











