भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में इसकी एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 जून से राज्यभर में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

MGM School se 6
शकुंतला
स्पर्स

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से वातावरण में नमी लगातार बढ़ रही है। इसके चलते प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।

Sarada

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि रायगढ़, बलरामपुर, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई। शुरुआती बारिश से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली है, हालांकि कई जिलों में तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

खाटू श्याम
Ad


मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति के साथ बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके असर से अगले दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad

राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। विभाग ने शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सीजू एंथोनी
अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज