राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की संगोष्ठी
बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-6 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-4 द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ दत्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत की, जिसके परिणामस्वरूप आज भारत तकनीकी एवं विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के कार्यकाल में 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार मिला, जिससे देश के लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और मजबूत हुई।
सौरभ दत्ता ने कहा कि राजीव गांधी जी को देश में आधुनिक विकास की नींव रखने वाले विकास पुरुष के रूप में सदैव याद किया जाएगा। राष्ट्र के लिए उनका बलिदान भारतवासी युगों-युगों तक स्मरण करते रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति समर्पित भाव से सेवा करते रहने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में पार्षद साकेत चंद्राकर ने संबोधित कर राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं युवाओं के लिए प्रेरणा लेने की बात कहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जी याकूब ने दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ दत्ता पार्षद साकेत चंद्राकर ब्लॉक के पदाधिकारी राहुल शर्मा,छोटू रजक,शिखा राय, सतीश सोनकर, सतनारायण गुप्ता, डीप सिंह,बम सिंह,संदीप कोरी,राणा प्रताप सिंह,एस जे कुरैशी,जॉनसन धनुष साहू,गौरव साहू, गजेंद्र सिंह, अजय यादव, कोंडा राव,इकबाल अहमद,विकास सिंह केसरिया, जी राजू कनौजिया, आकाश हैंडे आदि उपस्थित थे ।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।