दीपावली पर बेहतर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का भिलाई चेम्बर ने जताया आभार
एसपी साहब के नेतृत्व में बाजारों में रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारियों एवं ग्राहकों ने ली राहत की सांस
भिलाई।
दीपावली पर्व के दौरान भिलाई के प्रमुख बाजारों में बेहतर सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई इकाई ने पुलिस अधीक्षक महोदय एवं संपूर्ण पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
चेम्बर द्वारा दीपावली के पूर्व बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से विशेष व्यवस्था की मांग की गई थी।
चेम्बर की मांग पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने गंभीरता दिखाते हुए बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करवाई तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। दीपावली के पूरे पर्व के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रही, यातायात भी व्यवस्थित रहा तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इससे व्यापारियों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों ने भी सुरक्षित एवं सहज वातावरण में त्योहार का आनंद लिया।
चेम्बर अध्यक्ष श्री गर्गी शंकर मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों की मांग को गंभीरता से सुनकर जिस तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं की गईं, वह सराहनीय है।
चेम्बर की ओर से पुलिस अधीक्षक श्रीवविजय अग्रवाल जी महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, पुलिस अधिकारियों एवं सभी पुलिसकर्मियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
चेम्बर ने कहा कि व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच इसी प्रकार का आपसी समन्वय एवं सहयोग बना रहे तो शहर के बाजारों में सुरक्षा, व्यवस्था एवं व्यापारिक गतिविधियों को और बेहतर बनाया जा सकता है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना जन सम्पर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने दी।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।