अभी जगदीप धनखड़ की तबीयत कैसी है, यह स्पष्ट नहीं है। AIIMS प्रशासन ने उनकी तबीयत को लेकर कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया है।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के समय बेहोश होकर गिए गए। इसके बाद उन्हें AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी है।
अभी जगदीप धनखड़ की तबीयत कैसी है, यह स्पष्ट नहीं है। AIIMS प्रशासन ने उनकी तबीयत को लेकर कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि जगदीप धनखड़ के बेहोश होने के बाद उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें PCR वाहन में लेकर घर गए। वह कई मिनटों तक बेहोश रहे।
सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनका शुरुआती इलाज किया। हालांकि पूर्व उपराष्ट्रपति की चिंताजनक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस से एम्स ले जाया गया।
75 साल धनखड़ को कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे कार्डियोलॉजी विभाग में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
धनखड़ की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
धनखड़ के घर पहुंचने के बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनका चेकअप किया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया।
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 में इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में काम किया।
मार्च 2025 में स्टेंट पड़ चुका
9 मार्च से 12 मार्च 2025 में धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। तब अचानक चक्कर और घबराहट के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही आधी रात को भी उन्हें चक्कर आए। सीने में जकड़न महसूस होने के कारण घबराहट भी हो रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल स्टेंट डाला। हालांकि इससे पहले भी उन्हें एंजियोग्राफी की सलाह दी जा रही थी।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।