एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जे. के.लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड में वृहत वृक्षारोपण पखवाड़ा

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जे. के. लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड द्वारा वृहत वृक्षारोपण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। आज दिनांक 17.09.2025 को कंपनी के खदान क्षेत्र (Mines Area) में वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में कंपनी के यूनिट हेड श्री राजपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मुकुल श्रीवास्तव, मानव संसाधन प्रमुख श्री शिरीष शुक्ला, श्री संजय सूद, श्री अमित जैन, श्री रमेश विश्वकर्मा, श्री विकास जैन,श्री राजेश शुक्ला, श्री राजेश कुमार सहित कंपनी के वरीष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए वृक्षारोपण किया।



इस अवसर पर यूनिट हेड श्री राजपाल सिंग शेखावत ने अपने संदेश में कहा कि “वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण होता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्राप्त होगा । राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य स्थल एवं अपने घर के आसपास अपनी जिम्मेदारी समझ कर वृक्षारोपण करना चाहिए एवं उसका देखभाल करना चाहिए ।इस वृक्षारोपण पखवाड़े के अंतर्गत जे. के. लक्ष्मी सीमेंट प्रबंधन ने कुल 25,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जो हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।” वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मुकुल श्रीवास्तव ने कहा—
वृक्षारोपण का यह अभियान समाज में हरियाली, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम है।” मानव संसाधन विभाग के प्रमुख कप्तान श्री शुक्ल ने कहा कि कंपनी द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है और प्रत्येक त्योहारों में और खास अवसर पर पौधारोपण किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया।









































