इंडियन डेंटल एसोसिएशन दुर्ग भिलाई के डॉक्टर्स द्वारा नारायाणा ई टेक्नो स्कूल जुनवानी में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 13/1/26 मंगलवार को किया गया | इस कैंप में 3 वर्ष से 12 वर्ष आयु तक करीब 260 बच्चों का दंत परामर्श किया गया एवं सभी बच्चों को और शिक्षिकाओं को उनके उपचार के संबंधित जानकारी दी गई |इस शिविर में बच्चों को स्वस्थ आहार विभिन्न ब्रशिंग टेक्निक का जागरूकता व्याख्यान डॉक्टर श्रेणिक नाहटा द्वारा दिया गया |आईडीए अध्यक्ष डॉ दीप्ति राठौर ने स्कूल प्राचार्य एवं सभी शिक्षिकाओ का आभार व्यक्त किया |डॉ साइली कुरैशी डॉ स्मिता श्रीवास्तव डॉ दिक्षाली इंदुरकर डॉ सविता कब्डवाल डॉ श्रेणिक नाहटा डॉ रजत जैन डॉ सुयोग जैन रिया जैन डॉ लवप्रीत डॉ भारती डॉ शिल्पा कोचर ने अपनी सेवाएं दी| इस शिविर को सफल बनाने में नारायण स्कूल के प्राचार्य श्री संतोष सारिपल्ली एवं सहायक महाप्रबंधक श्री नमन शर्मा का विशेष सहयोग रहा | स्कूल के बच्चों को टूथपेस्ट सर्टिफिकेट ब्रशिंग टेक्निक के चार्ट प्रकाश साहू रेड्डी’स लैब द्वारा दिए गए इस सेवा के लिए सभी डॉक्टर्स को आईडीए द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|











































