छत्तीसगढ़

बी ब्लॉक तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

भिलाई। बी-ब्लॉक, तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि श्री ललित चंद्राकर, विधायक एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग थे । वार्ड पार्षद श्रीमती सविता धवस थी।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित से हुआ । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अध्यक्ष सुनील चौरसिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया ।  कार्यक्रम के दौरान संसद विजय बघेल ने नवनिर्वाचित समस्त कार्यकारिणी को पद एवं अनुशाशन की सपथ दिलाई ।

मुकेश
Sarada

विजय बघेल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन कॉलोनी के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी कॉलोनीवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

खाटू श्याम
Ad

शपथ में कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, महासचिव आर के दत्ता, डॉ लक्षप्रद, जितेंद्र, श्रीमती पायल सिंह पवार, श्याम लाल देवांगन, रामनारायण साहू, के एन दिवाकर, काशी राम देशमुख, भीम राव फुसे, आई एम वाम्हने, आर राजेंद्रन, सुरेश पिल्लई, एस एल वर्मा, श्रीमती अंजली तिवारी, इग्नीशियस मेंडोस, एस पी बराल, शत्रुधन साहू, इंद्रजीत सिंह, एस के चक्रवर्ती शामिल थे । महिला समिति अध्यक्ष रेखा सिंह  एवं उनकी टीम तथा  तालपुरी वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष श्री आई एम वाम्हने एवं टीम ने भी आतिथियों का स्वागत किया ।

Ad

कार्यक्रम में लोक धरोहर सांस्कृतिक संस्था आहिवारा ने रंगारंग सांस्कृतिक के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन उप महासचिव श्रीमती पायल पवार ने दिया ।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

कार्यक्रम में कॉलोनी के सैकड़ों निवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।