छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी के बीच स्कूल खोलना बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़:-मुकेश चंद्राकर

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूलों को खोलने के निर्णय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

उन्होंने कहा कि भिलाई सहित पूरे दुर्ग जिले में तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है। कई विद्यालयों में पर्याप्त पेयजल, शीतल कक्ष और गर्मी से बचाव की समुचित व्यवस्थाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

मुकेश
Sarada

मुकेश चंद्राकर ने कहा कि सरकार को बच्चों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मौसम की वास्तविक परिस्थितियों का आकलन करना चाहिए।

खाटू श्याम
Ad

भीषण गर्मी में बच्चों को लू, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है। अभिभावकों में भी इस निर्णय को लेकर चिंता और असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मौसम सामान्य होने तक स्कूलों में अवकाश बढ़ाया जाए अथवा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य किसी भी प्रशासनिक निर्णय से अधिक महत्वपूर्ण है।

Ad

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर सरकार से आग्रह करती है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार करे।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर