छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग, सौरभ दत्ता ने सरकार से की अपील

भिलाई। भिलाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग से स्कूलों की छुट्टियां कम से कम एक सप्ताह और बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

सौरभ दत्ता ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों का स्कूल आना-जाना और लंबे समय तक कक्षाओं में अध्ययन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, लू और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

मुकेश
Sarada

उन्होंने बताया कि केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस स्थिति से प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश के अनेक सरकारी और निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें भी गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ता है।

खाटू श्याम
Ad

दत्ता ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में पर्याप्त पंखे, कूलर अथवा वातानुकूलित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कई स्कूलों में पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में बच्चों और शिक्षकों के लिए कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करना काफी कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहली और दूसरी दोनों पालियों में स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है।

Ad

उन्होंने शासन से मांग करते हुए कहा कि मानसून के आगमन अथवा मौसम के अपेक्षाकृत ठंडा होने तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। साथ ही सभी विद्यालयों में पंखा, कूलर और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की जांच भी कराई जानी चाहिए।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

सौरभ दत्ता ने कहा कि बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग से इस गंभीर विषय पर तत्काल उचित निर्णय लेने की अपील की है।