छत्तीसगढ़

BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड संजय सिंह गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन स्क्रैप लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और इस पूरे नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्ग लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ कर चोरी के पूरे रैकेट और उसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, यह मामला छावनी सर्किल के भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है, जहां भिलाई स्टील प्लांट से बड़े पैमाने पर स्क्रैप लोहे की चोरी का मामला सामने आया था। जांच में करीब 250 टन स्क्रैप लोहा चोरी होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच शुरू की थी। दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

मुकेश
Sarada

पुलिस ने संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह को मामले का प्रमुख आरोपी मानते हुए दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय से फरार चल रहे संजय सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका बेटा अभय सिंह अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

खाटू श्याम
Ad

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्क्रैप लोहे की चोरी सुनियोजित तरीके से की गई थी। आरोप है कि चोरी किए गए माल को विभिन्न माध्यमों से खपाने की कोशिश की गई। पुलिस को आशंका है कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह सक्रिय था और इसमें कई अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। इसी कारण संजय सिंह से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी के नेटवर्क की सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Ad

दिलचस्प बात यह रही कि मामले में छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने गिरफ्तारी की जानकारी होने से इनकार किया, जबकि दुर्ग रेंज के डीआईजी-एसएसपी विजय अग्रवाल और क्राइम डीएसपी यदुमणि सिदार ने संजय सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस महकमे और शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। साथ ही फरार आरोपी अभय सिंह की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और मामले में शामिल सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। BSP से जुड़ा यह लोहा चोरी कांड जिले के सबसे चर्चित मामलों में से एक बन गया है और अब सभी की नजरें पुलिस जांच से सामने आने वाले अगले खुलासों पर टिकी हुई हैं।