भारती विश्वविद्यालय ने मनाया कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के जीवन विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर एक शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंसर के निवारक उपायो , प्रारंभिक पहचान एवं उपचार की विभिन्न विधियों से अवगत कराना था। उक्त विषय पर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ प्राध्यापको एवं शोधार्थियों ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ. नेहा वर्मा (सहायक प्राध्यापक, बीएएमएस, भारती विश्वविद्यालय), डॉ. सरिका सोलंकी (सहायक प्राध्यापक, बीएएमएस, भारती विश्वविद्यालय) तथा सुश्री वर्षा पटेल (शोधार्थी, प्राणीशास्त्र, भारती विश्वविद्यालय) उपस्थित रही। वक्ताओं ने कैंसर के रोकथाम के ऐहतियाति कदम ,विभिन्न प्रकार, उसके कारण, प्रारंभिक लक्षण, एवं निदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।



कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मानस रंजन होटा (प्राचार्य, बीएएमएस) एवं डॉ. अमिया भोसलें ,डॉ. नीतू श्रीवास्तव (अधिष्ठाता, जीवन विज्ञान संकाय) के मार्गदर्शन मे किया गया , इस अवसर पर डॉ. आलोक भट्ट (अधिष्ठाता, शैक्षणिक) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्विंकल श्रीवास (सहायक प्राध्यापक, सूक्ष्मजीव विज्ञान) ने किया, तकनीकी सहयोग पुर्ति पवार (सहायक प्राध्यापक, सूक्ष्मजीव विज्ञान) ने प्रदान किया ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियो एवं प्राध्यापकों ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे समाज में भी इसका प्रसार करेंगे।
उक्त उपक्रम में लीलम चंद्राकर, स्वीटी तिवारी, प्रियंका सिन्हा, ट्विंकल श्रीवास, सपना पांडे, समीक्षा नैय्यर, भूमिका सिंह, डॉ. राजा प्रभु, निकिता साहू, श्रीमती युक्ति नोनहरे, रोशन नोनहरे, सुप्रिया शर्मा, डॉली चंद्राकर, राजलक्ष्मी, गीतिका साहू एवं सीमा कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, धन्यवाद ज्ञापन गरिमा बँछोर (सहायक प्राध्यापक, जैव प्रौद्योगिकी) द्वारा किया गया |









































