भिलाई। आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने सहभागिता की। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा जिला भिलाई प्रभारी रामजी भारती, विधायक रिकेश सेन,क्रेडा अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सावनी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी गोल्डी सोनी, चुनाव सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी तथा भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को महत्वपूर्ण बताया गया। साथ ही जनसंपर्क के माध्यम से आमजन तक संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
कन्हैया सोनी ने बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावी तैयारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा में सहभागिता की। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को गति दी जा रही है। बैठक में लिए गए निर्णयों और आगामी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में चर्चा हुई। संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।