Breaking News
बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: पत्नी, डेढ़ माह की बेटी समेत तीन की हत्या,फांसी की सजा रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा आरोपी...,हाईकोर्ट ने क्यों बदली सजा? दुर्ग में दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट: ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV के सहारे तलाश में पुलिस रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक, प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति; कन्हैया सोनी रहे शामिल मैत्री विद्या निकेतन स्कूल में 'ऑपरेशन विश्वास': 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ, बिना हेलमेट-लाइसेंस स्कूल आने वालों पर सख्ती लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत: फोन पर बोली- "घर लौटना है", अगले दिन आई मौत की खबर..., रायपुर में बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत, साथी हिरासत में ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन सेवा के नाम: अयूब खान ने स्कूली बच्चों को कॉपी-मिठाई बांटकर दी शिक्षा की सौगात राष्ट्रपति को पत्र का असर: BSP लोहा चोरी मामले में एक्शन मोड में सेल विजिलेंस,विधायक रिकेश सेन से मांगे साक्ष्य,दस्तावेज और शामिल अधिकारियों के नाम भिलाई में यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार पर गिरे पेड़ को हटाकर सुरक्षित कराया आवागमन विधायक रिकेश Gen Z के लिए 10 अगस्त को शुरू करेंगे 16 योजनाएं, Gen Z के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की अनूठी पहल 100+ CCTV, तकनीकी साक्ष्य और सटीक विवेचना... दुर्ग पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, लूट-हत्याकांड के आरोपी दबोचे मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में राजभवन तक गूंजी 'भिलाई बचाओ' की हुंकार,हजारों कार्यकर्ताओं का घेराव, बैरिकेड पर पुलिस से धक्का-मुक्की भिलाई के 20 साल के गुरकिरत ने रचा इतिहास: CMA Final में AIR-4, तीनों स्तरों में टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले देश के सबसे कम उम्र के छात्र बने पति को छोड़ प्रेमी संग पहुंची दमन: फिर ट्रॉली बैग में मिली उसी की लाश...,पढ़िए छोटी कुमारी की दर्दनाक कहानी साय कैबिनेट की आज निर्णायक बैठक: UCC, किसानों और युवाओं से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर,कई मुद्दों पर होगी चर्चा माँ का दूध ही नवजात का पहला अमृत: रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जिला चिकित्सालय दुर्ग की संयुक्त पहल,विश्व स्तनपान सप्ताह पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" का संकल्प: भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ, पीएम मोदी का संबोधन देखा कन्हैया सोनी हुए गुरु रविदास कलश वंदन अभियान में शामिल, रायपुर में दिखी संगठन की ताकत बारिश भी नहीं रोक पाई 'भिलाई बचाओ' पदयात्रा: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में BSP बचाने की हुंकार, तीसरे दिन अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल,उमड़ा जनसमर्थन... जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ पुलिस कप्तान के सामने रखीं शहर की समस्याएं, जनहित संघर्ष समिति ने सौंपे जनहित के सुझाव "दया सिंह की अगुवाई में शिवमय होगा भिलाई: कौशल्या साय ने किया शिवमहापुराण कथा स्थल का भूमिपूजन" "पद का रौब दिखाकर महिला कर्मचारी के वेतन पर डाका: ₹1.49 लाख गबन मामले में दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुलसचिव गिरफ्तार" दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार "गांधी टोपी, वंदे मातरम् और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' के दूसरे दिन सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पर जमकर बरसे मुकेश चंद्राकर" महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: धीरज बाकलीवाल ने सरकार को दी जनआंदोलन की चेतावनी,सौंपा ज्ञापन दुर्ग में खूनी लुटेरों का आतंक: उपसरपंच की चाकू से हत्या कर लूटे मोबाइल और नकदी भोलेनाथ की आराधना से प्रदेश के कल्याण की कामना, रुद्राभिषेक में शामिल हुए कन्हैया सोनी और भाजपा पदाधिकारी सावन सोमवार 2026: रायपुर के स्वयंभू 600 साल पुराने नरहरेश्वर महादेव, जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना,नहीं लौटता कोई खाली हाथ। BSP और भिलाई बचाने कांग्रेस का रणघोष: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा सरकार को सीधी चुनौती दुर्ग पुलिस का डिजिटल शिकंजा: इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट कर युवती को प्रताड़ित करने वाला फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी की हत्या के कुछ ही घंटों में आरोपी सलाखों के पीछे, कुम्हारी पुलिस की फुर्ती से हथियार समेत दबोचा गया "संजय रुंगटा ग्रुप से गूंजा ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ का संकल्प: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ" BSP लोहा चोरी कांड: BJP का बड़ा एक्शन...,आरोपी भास्कर मुदलियार 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हुईं छात्राएं,भिलाई मैत्री कॉलेज, रिसाली में विशेषज्ञ चिकित्सक ने दिए स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण मंत्र मेरा पीछा क्यों कर रहा था?’...भिलाई की सड़क पर 'स्टॉकर' का हंगामा! युवती ने बीच बाजार चप्पल-थप्पड़ों से सिखाया सबक धमतरी से भाजपा का ओबीसी मिशन शुरू: कन्हैया सोनी ने बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का दिया मंत्र राकेश ठाकुर का भाजपा सरकार पर सबसे बड़ा हमला: "स्मार्ट मीटर नहीं, 'महतारी वंदन वसूली मीटर' है,400 यूनिट बिल हाफ योजना फिर लागू करो BSP लोहा चोरी कांड में भाजपा नेता भास्कर मुदलियार बचूं गिरफ्तार, 17वीं गिरफ्तारी से संगठित नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार,जांच ने पकड़ी नई कड़ी,मचा सियासी भूचाल...
• बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप • छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल • राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन • शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा • अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील • ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान • शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत • भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन • UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” • वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध • छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी • दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण • भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम • भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: पत्नी, डेढ़ माह की बेटी समेत तीन की हत्या,फांसी की सजा रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा आरोपी...,हाईकोर्ट ने क्यों बदली सजा? • दुर्ग में दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट: ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV के सहारे तलाश में पुलिस • रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक, प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति; कन्हैया सोनी रहे शामिल • मैत्री विद्या निकेतन स्कूल में 'ऑपरेशन विश्वास': 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ, बिना हेलमेट-लाइसेंस स्कूल आने वालों पर सख्ती • लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत: फोन पर बोली- "घर लौटना है", अगले दिन आई मौत की खबर..., रायपुर में बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत, साथी हिरासत में • ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन सेवा के नाम: अयूब खान ने स्कूली बच्चों को कॉपी-मिठाई बांटकर दी शिक्षा की सौगात • राष्ट्रपति को पत्र का असर: BSP लोहा चोरी मामले में एक्शन मोड में सेल विजिलेंस,विधायक रिकेश सेन से मांगे साक्ष्य,दस्तावेज और शामिल अधिकारियों के नाम • भिलाई में यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार पर गिरे पेड़ को हटाकर सुरक्षित कराया आवागमन • विधायक रिकेश Gen Z के लिए 10 अगस्त को शुरू करेंगे 16 योजनाएं, Gen Z के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की अनूठी पहल • 100+ CCTV, तकनीकी साक्ष्य और सटीक विवेचना... दुर्ग पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, लूट-हत्याकांड के आरोपी दबोचे • मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में राजभवन तक गूंजी 'भिलाई बचाओ' की हुंकार,हजारों कार्यकर्ताओं का घेराव, बैरिकेड पर पुलिस से धक्का-मुक्की • भिलाई के 20 साल के गुरकिरत ने रचा इतिहास: CMA Final में AIR-4, तीनों स्तरों में टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले देश के सबसे कम उम्र के छात्र बने • पति को छोड़ प्रेमी संग पहुंची दमन: फिर ट्रॉली बैग में मिली उसी की लाश...,पढ़िए छोटी कुमारी की दर्दनाक कहानी • साय कैबिनेट की आज निर्णायक बैठक: UCC, किसानों और युवाओं से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर,कई मुद्दों पर होगी चर्चा • माँ का दूध ही नवजात का पहला अमृत: रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जिला चिकित्सालय दुर्ग की संयुक्त पहल,विश्व स्तनपान सप्ताह पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान • "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" का संकल्प: भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ, पीएम मोदी का संबोधन देखा • कन्हैया सोनी हुए गुरु रविदास कलश वंदन अभियान में शामिल, रायपुर में दिखी संगठन की ताकत • बारिश भी नहीं रोक पाई 'भिलाई बचाओ' पदयात्रा: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में BSP बचाने की हुंकार, तीसरे दिन अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल,उमड़ा जनसमर्थन... • जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ पुलिस कप्तान के सामने रखीं शहर की समस्याएं, जनहित संघर्ष समिति ने सौंपे जनहित के सुझाव • "दया सिंह की अगुवाई में शिवमय होगा भिलाई: कौशल्या साय ने किया शिवमहापुराण कथा स्थल का भूमिपूजन" • "पद का रौब दिखाकर महिला कर्मचारी के वेतन पर डाका: ₹1.49 लाख गबन मामले में दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुलसचिव गिरफ्तार" • दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार • "गांधी टोपी, वंदे मातरम् और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' के दूसरे दिन सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पर जमकर बरसे मुकेश चंद्राकर" • महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: धीरज बाकलीवाल ने सरकार को दी जनआंदोलन की चेतावनी,सौंपा ज्ञापन • दुर्ग में खूनी लुटेरों का आतंक: उपसरपंच की चाकू से हत्या कर लूटे मोबाइल और नकदी • भोलेनाथ की आराधना से प्रदेश के कल्याण की कामना, रुद्राभिषेक में शामिल हुए कन्हैया सोनी और भाजपा पदाधिकारी • सावन सोमवार 2026: रायपुर के स्वयंभू 600 साल पुराने नरहरेश्वर महादेव, जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना,नहीं लौटता कोई खाली हाथ। • BSP और भिलाई बचाने कांग्रेस का रणघोष: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा सरकार को सीधी चुनौती • दुर्ग पुलिस का डिजिटल शिकंजा: इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट कर युवती को प्रताड़ित करने वाला फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार • चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी की हत्या के कुछ ही घंटों में आरोपी सलाखों के पीछे, कुम्हारी पुलिस की फुर्ती से हथियार समेत दबोचा गया • "संजय रुंगटा ग्रुप से गूंजा ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ का संकल्प: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ" • BSP लोहा चोरी कांड: BJP का बड़ा एक्शन...,आरोपी भास्कर मुदलियार 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित • महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हुईं छात्राएं,भिलाई मैत्री कॉलेज, रिसाली में विशेषज्ञ चिकित्सक ने दिए स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण मंत्र • मेरा पीछा क्यों कर रहा था?’...भिलाई की सड़क पर 'स्टॉकर' का हंगामा! युवती ने बीच बाजार चप्पल-थप्पड़ों से सिखाया सबक • धमतरी से भाजपा का ओबीसी मिशन शुरू: कन्हैया सोनी ने बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार का दिया मंत्र • राकेश ठाकुर का भाजपा सरकार पर सबसे बड़ा हमला: "स्मार्ट मीटर नहीं, 'महतारी वंदन वसूली मीटर' है,400 यूनिट बिल हाफ योजना फिर लागू करो • BSP लोहा चोरी कांड में भाजपा नेता भास्कर मुदलियार बचूं गिरफ्तार, 17वीं गिरफ्तारी से संगठित नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार,जांच ने पकड़ी नई कड़ी,मचा सियासी भूचाल...
Chhattisgarh Ki Awaaz
अन्य

छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल

August 09, 2026, 08:08 AM 430
बंटी हरमुख
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल

बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद पात्रता के अनुसार मशीन से निकलेगा चावल, राशन दुकान के समय की बाध्यता खत्म; प्रवासी मजदूरों और कामकाजी हितग्राहियों को बड़ी राहत

Bharti college
स्पर्स

भिलाई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तकनीक से जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ में एक नई पहल की शुरुआत भिलाई से हुई है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-15, आम्बेडकर नगर में प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ शुरू किया गया है। इस मशीन के जरिए अब राशन कार्डधारी हितग्राही राशन दुकान खुलने का इंतजार किए बिना 24 घंटे अपनी सुविधा के अनुसार पात्रता का चावल प्राप्त कर सकेंगे।

Soni ji

ग्रेन एटीएम की शुरुआत का उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है। यह पहल वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के सहयोग से शुरू की गई है।

खाटू श्याम
Rungta

आधार या राशन कार्ड नंबर से होगी प्रक्रिया शुरू

ग्रेन एटीएम से राशन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। हितग्राही को मशीन में अपना आधार नंबर अथवा राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

शमशेर

बायोमेट्रिक सत्यापन सफल होने के बाद मशीन राशन कार्ड में दर्ज हितग्राही की पात्रता के अनुसार चावल की निर्धारित मात्रा उपलब्ध कराएगी। यानी जितनी मात्रा में चावल लेने की पात्रता होगी, मशीन उसी के अनुरूप खाद्यान्न जारी करेगी।

इस व्यवस्था से हितग्राहियों को राशन दुकान के निर्धारित समय पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी सुविधा और उपलब्ध समय के अनुसार ग्रेन एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे।

उद्घाटन के दौरान मशीन का किया गया लाइव डेमो

ग्रेन एटीएम के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मशीन की पूरी कार्यप्रणाली का डेमो भी दिया। अधिकारियों ने मौके पर राशन कार्ड नंबर दर्ज किया और इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की।

सत्यापन के बाद मशीन ने निर्धारित मात्रा में चावल निकालकर वितरण किया। डेमो के दौरान 20 किलो चावल बोरी में निकालकर मशीन की कार्यप्रणाली प्रदर्शित की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ समय की बचत भी होगी। साथ ही वितरण प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम होने से व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

राशन दुकान के समय की बाध्यता खत्म

ग्रेन एटीएम की सबसे बड़ी खासियत इसका 24 घंटे संचालन है। अभी तक राशन कार्डधारियों को सरकारी राशन दुकान के निर्धारित समय के अनुसार ही चावल लेने पहुंचना पड़ता था। कई बार कामकाज, मजदूरी, यात्रा या अन्य जरूरी कार्यों के कारण हितग्राही दुकान के समय पर नहीं पहुंच पाते थे।

अब ऐसे लोगों के लिए ग्रेन एटीएम एक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है। हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय मशीन से अपनी पात्रता का राशन प्राप्त कर सकेंगे।

प्रवासी मजदूरों और कामकाजी लोगों को विशेष फायदा

वार्ड-15 आम्बेडकर नगर के पार्षद संतोष मौर्य ने कहा कि इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो रोजगार के सिलसिले में दिनभर घर से बाहर रहते हैं या राशन दुकान के निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाते।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों, दैनिक श्रमिकों और कामकाजी लोगों के लिए यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हो सकती है। ऐसे लोग अब अपनी सुविधा के अनुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे और राशन लेने के लिए अपने काम से छुट्टी लेने या निर्धारित समय में दुकान पहुंचने की मजबूरी कम होगी।

मंत्री वर्चुअल जुड़े, विधायक रिकेश सेन ने किया उद्घाटन

ग्रेन एटीएम के शुभारंभ कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल वर्चुअल रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की।

वहीं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने फीता काटकर प्रदेश के पहले ग्रेन एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

24 घंटे उपलब्ध रहेगा राशन

फूड कंट्रोलर अनुराग भदौरिया ने बताया कि ग्रेन एटीएम 24 घंटे संचालित रहेगा। पात्र हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार मशीन तक पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्रता के अनुसार चावल ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में अधिक सुविधा प्रदान करना है।

पारदर्शिता और समय की बचत पर जोर

ग्रेन एटीएम के माध्यम से राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने के कारण इसमें पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। मशीन में हितग्राही की पहचान और पात्रता का सत्यापन होने के बाद ही राशन जारी किया जाएगा।

इससे एक ओर हितग्राहियों को सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राशन वितरण प्रणाली को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

भिलाई से शुरू हुई नई व्यवस्था, आगे विस्तार की संभावना

छत्तीसगढ़ में पहले ग्रेन एटीएम की शुरुआत वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 से होना भिलाई के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। यदि यह व्यवस्था सफल रहती है तो भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की मशीनें स्थापित किए जाने की संभावना है।

ग्रेन एटीएम के जरिए ‘जब समय मिले, तब राशन लें’ की सुविधा उपलब्ध होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक नई तकनीकी व्यवस्था की शुरुआत हुई है। अब राशन कार्डधारियों को दुकान के खुलने का इंतजार करने के बजाय अपनी सुविधा के अनुसार 24 घंटे चावल प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा।

Trending Now

Visit Website