नरेंद्र बंछोर के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSP OA) के अध्यक्ष एवं स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) के चेयरमैन श्री नरेंद्र बंछोर के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेक्टर-6 स्थित ऑफिसर्स एसोसिएशन (प्रगति भवन) पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने श्री नरेंद्र बंछोर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखमय, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री बंछोर अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली की संगठन की ओर से सराहना की गई।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री नरेंद्र बंछोर का कुशल नेतृत्व, संवाद की सहज शैली तथा कर्मचारी हितों के प्रति उनकी सक्रियता उन्हें एक अलग पहचान प्रदान करती है। उनके जन्मदिन के अवसर पर संगठन ने कामना की कि वे निरंतर स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें और आने वाले वर्षों में भी समाज एवं कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
इस दौरान भानु प्रताप यादव, प्रांताध्यक्ष—कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन; विजय कुमार रात्रे, अध्यक्ष—भिलाई स्टील प्लांट अनुसूचित जाति/जनजाति एसोसिएशन; अनिल खेरवार, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, प्रेमलाल सिन्हा, जीवन सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष; अनुरूप साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री नरेंद्र बंछोर को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, सफलता एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आत्मीय वातावरण में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ और श्री बंछोर के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।