आईडीए दुर्ग भिलाई शाखा के डॉक्टर्स द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष में 14 नवंबर शुक्रवार को श्रो महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव दुर्ग में दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में 160 बच्चों का परीक्षण किया गया | सभी बच्चों को विभिन्न ब्रशिंग टेक्निक के साथ स्वस्थ आहार की जानकारी दी गई| शिविर में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सोनाली पात्रा एवं सभी शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा | आईडीए की ओर से सी डी एच डॉ श्रेणिक नाहटा,डॉ दीप्ति राठौर ,डॉ सायली कुरैशी , डॉ दिक्षाली इंदुरकर, डॉ सविता कबड़वाल, डॉ रिया जैन ने अपनी सेवाएं दी| डॉ शाहबाज ने स्कूल के बच्चों को मुख स्वच्छता ब्रशिंग टेक्निक का पॉवरपॉइंट प्रेसेंटेशन द्वारा प्रदर्शन किया | स्कूल के संचालक श्री सतीश जैन कैलाश बाक्लीवाल, श्री सुगंधचंद् संचेति, श्री मनोज जैन, श्री संजय देशलहरा का विशेष योगदान रहा| बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को टूथपेस्ट वितरण डॉक्टर रेड्डीज लैब द्वारा किया गया इस शिविर में आए सभी डॉक्टर्स को स्कूल प्रशासन की तरफ सम्मानित किया गया

आईडीए दुर्ग–भिलाई शाखा द्वारा इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।







































