पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 'आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़' की पहल: वृंदा नगर भिलाई के शासकीय स्कूल में किया वृक्षारोपण, दिलाई शपथ
भिलाई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए 'आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़' की टीम ने अपनी नियमित मुहीम को जारी रखते हुए इस रविवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला, वृंदा नगर (भिलाई) के सुरक्षित परिसर में सघन वृक्षारोपण किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा विगत कई सप्ताहों से की जा रही मांग को पूरा करते हुए टीम रविवार सुबह 9 बजे अत्याधुनिक मशीनों एवं विभिन्न किस्मों के पौधों के साथ शाला परिसर पहुंची।
रविवार का अवकाश होने और लगातार हो रही बारिश के बावजूद पर्यावरण के प्रति जागरूक स्कूली बच्चे, उनके अभिभावक और स्कूल प्रबंधन की ओर से शाला प्रमुख श्री महेश नारायण, श्रीमती मधु शुक्ला, श्री सुशील तिवारी, श्री शंभू कुशवाहा, फुलेश्वरी यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आर्टकॉम की टीम के साथ मिलकर पौधे रोपे और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए लोहे के ट्री-गार्ड (जाली) से कवर भी किया।
पौधरोपण के पश्चात आर्टकॉम टीम के वरिष्ठ सदस्य श्री शारदा गुप्ता ने उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं शाला परिवार को पर्यावरण निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जब तक पौधे वृक्ष न बन जाएं, तब तक उनकी देखभाल करें और कहीं भी पेड़ों की अवैध कटाई दिखने पर उसका विरोध दर्ज कराएं।
इस अवसर पर 'आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़' टीम के संरक्षक करमजीत सिंह, गुरुनाम सिंह, मेघा कौर, कन्हैया सोनी, मदन सेन, बंटी नाहर, शारदा गुप्ता, रविन्द्र देवांगन, अमिताभ भट्टाचार्य, पुष्पा भट्टाचार्य, सी. पी. सिंह, श्री राम, संतोष जायसवाल, भास्कर तिवारी और सुभाष शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।