मैत्री विद्या निकेतन
MGM

प्रयागराज यार्ड रीमॉडलिंग का असर: दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, कुछ दिन देरी भी

रायपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में 15160/15159 दुर्ग–छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को निर्धारित तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, साथ ही कुछ दिनों में ट्रेन नियंत्रित (लेट) होकर भी संचालित होगी।

kd school
Ad

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15159 छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 30 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार–वाराणसी–प्रयाग–प्रयागराज–मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार–जौनपुर–वाराणसी–जिवनाथपुर–प्रयागराज छिवकी–मानिकपुर के रास्ते चलेगी।

Sarada

इसी तरह गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 29 अप्रैल 2026 को अपने तय मार्ग मानिकपुर–प्रयागराज–प्रयाग–वाराणसी–औड़िहार के बजाय परिवर्तित मार्ग मानिकपुर–प्रयागराज–छिवकी–जिवनाथपुर–वाराणसी–जौनपुर–औड़िहार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

MGM
खाटू श्याम
Ad

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 15159 छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को 24, 27 और 29 अप्रैल को लगभग 35 मिनट नियंत्रित (विलंब) करते हुए चलाया जाएगा।

Ad

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

अयूब
अग्रेसन