केडी पब्लिक स्कूल में 10वीं के उत्कृष्ट परिणाम पर भव्य सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

भिलाई। केडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम के दौरान यशि देवांगन (94.8%), झलक साहू (91.2%), लेखराज साहू (90%), नेहल चंद्राकर (84%), श्रेयश शर्मा (83.6%), योगिता खारांशु (82.4%), खुशी साहू (80.6%), चांदनी झा (80.4%), मौली (79%), रागिनी साहू (77%), नियति मिश्रा (74.2%), निधि चंद्राकर (74%), राजवीर देवांगन (74%), देवव्रत (73%), प्राची चक्रधारी (71%) एवं अमित साहू (71%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और उल्लास से भरा रहा। अभिभावकों ने अपने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की सीख दी।
विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिसमें विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों का सहयोग समान रूप से शामिल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने वाला रहा।









