Breaking News
सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: उफनता नाला, बांस का पुल और बेबस सिस्टम...,छत्तीसगढ़ में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के तबादले की सिफारिश, लंबित मामलों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार? स्पा की आड़ में ‘जिस्म का खेल’! जुनवानी के ली वेलनेस सेंटर पर पुलिस रेड, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस पुल पर फंसी: धंसा पहिया तो मची चीख-पुकार, 54 श्रद्धालुओं की सांसें अटकीं, कई घायल विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आदिवासी समाज, विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल जुनवानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का संदेश, कन्हैया सोनी ने 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प; मातृशक्ति ने बढ़ाया उत्साह भिलाई की बसाहट के नाम पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव:- भोजराज सिन्हा...,सत्ता में रहते 5 साल क्या किया? अब BSP घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास क्यों? अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: सेक्टर-9 में गूंजी ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की गूंज,सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता बीएसपी कथित लोहा चोरी संगठित नेटवर्क में हड़कंप, सोशल मीडिया पर आ रहे चिंता बढ़ाने वाले कमेंट, विधायक रिकेश बोले...... बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: पत्नी, डेढ़ माह की बेटी समेत तीन की हत्या,फांसी की सजा रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा आरोपी...,हाईकोर्ट ने क्यों बदली सजा? दुर्ग में दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट: ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV के सहारे तलाश में पुलिस रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक, प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति; कन्हैया सोनी रहे शामिल मैत्री विद्या निकेतन स्कूल में 'ऑपरेशन विश्वास': 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ, बिना हेलमेट-लाइसेंस स्कूल आने वालों पर सख्ती लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत: फोन पर बोली- "घर लौटना है", अगले दिन आई मौत की खबर..., रायपुर में बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत, साथी हिरासत में ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन सेवा के नाम: अयूब खान ने स्कूली बच्चों को कॉपी-मिठाई बांटकर दी शिक्षा की सौगात राष्ट्रपति को पत्र का असर: BSP लोहा चोरी मामले में एक्शन मोड में सेल विजिलेंस,विधायक रिकेश सेन से मांगे साक्ष्य,दस्तावेज और शामिल अधिकारियों के नाम भिलाई में यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार पर गिरे पेड़ को हटाकर सुरक्षित कराया आवागमन विधायक रिकेश Gen Z के लिए 10 अगस्त को शुरू करेंगे 16 योजनाएं, Gen Z के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की अनूठी पहल 100+ CCTV, तकनीकी साक्ष्य और सटीक विवेचना... दुर्ग पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, लूट-हत्याकांड के आरोपी दबोचे मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में राजभवन तक गूंजी 'भिलाई बचाओ' की हुंकार,हजारों कार्यकर्ताओं का घेराव, बैरिकेड पर पुलिस से धक्का-मुक्की भिलाई के 20 साल के गुरकिरत ने रचा इतिहास: CMA Final में AIR-4, तीनों स्तरों में टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले देश के सबसे कम उम्र के छात्र बने पति को छोड़ प्रेमी संग पहुंची दमन: फिर ट्रॉली बैग में मिली उसी की लाश...,पढ़िए छोटी कुमारी की दर्दनाक कहानी साय कैबिनेट की आज निर्णायक बैठक: UCC, किसानों और युवाओं से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर,कई मुद्दों पर होगी चर्चा माँ का दूध ही नवजात का पहला अमृत: रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जिला चिकित्सालय दुर्ग की संयुक्त पहल,विश्व स्तनपान सप्ताह पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" का संकल्प: भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ, पीएम मोदी का संबोधन देखा कन्हैया सोनी हुए गुरु रविदास कलश वंदन अभियान में शामिल, रायपुर में दिखी संगठन की ताकत बारिश भी नहीं रोक पाई 'भिलाई बचाओ' पदयात्रा: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में BSP बचाने की हुंकार, तीसरे दिन अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल,उमड़ा जनसमर्थन... जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ पुलिस कप्तान के सामने रखीं शहर की समस्याएं, जनहित संघर्ष समिति ने सौंपे जनहित के सुझाव "दया सिंह की अगुवाई में शिवमय होगा भिलाई: कौशल्या साय ने किया शिवमहापुराण कथा स्थल का भूमिपूजन" "पद का रौब दिखाकर महिला कर्मचारी के वेतन पर डाका: ₹1.49 लाख गबन मामले में दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुलसचिव गिरफ्तार" दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार "गांधी टोपी, वंदे मातरम् और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' के दूसरे दिन सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पर जमकर बरसे मुकेश चंद्राकर" महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: धीरज बाकलीवाल ने सरकार को दी जनआंदोलन की चेतावनी,सौंपा ज्ञापन दुर्ग में खूनी लुटेरों का आतंक: उपसरपंच की चाकू से हत्या कर लूटे मोबाइल और नकदी भोलेनाथ की आराधना से प्रदेश के कल्याण की कामना, रुद्राभिषेक में शामिल हुए कन्हैया सोनी और भाजपा पदाधिकारी सावन सोमवार 2026: रायपुर के स्वयंभू 600 साल पुराने नरहरेश्वर महादेव, जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना,नहीं लौटता कोई खाली हाथ। BSP और भिलाई बचाने कांग्रेस का रणघोष: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा सरकार को सीधी चुनौती
• सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: उफनता नाला, बांस का पुल और बेबस सिस्टम...,छत्तीसगढ़ में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल: जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के तबादले की सिफारिश, लंबित मामलों के निपटारे को मिलेगी रफ्तार? • स्पा की आड़ में ‘जिस्म का खेल’! जुनवानी के ली वेलनेस सेंटर पर पुलिस रेड, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार • छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस पुल पर फंसी: धंसा पहिया तो मची चीख-पुकार, 54 श्रद्धालुओं की सांसें अटकीं, कई घायल • विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आदिवासी समाज, विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल • जुनवानी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का संदेश, कन्हैया सोनी ने 5 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प; मातृशक्ति ने बढ़ाया उत्साह • भिलाई की बसाहट के नाम पर राजनीतिक नौटंकी बंद करें देवेंद्र यादव:- भोजराज सिन्हा...,सत्ता में रहते 5 साल क्या किया? अब BSP घेराव कर जनता को गुमराह करने का प्रयास क्यों? • अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन: सेक्टर-9 में गूंजी ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की गूंज,सीजू एंथोनी के आयोजन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता • बीएसपी कथित लोहा चोरी संगठित नेटवर्क में हड़कंप, सोशल मीडिया पर आ रहे चिंता बढ़ाने वाले कमेंट, विधायक रिकेश बोले...... • बिलासपुर के श्मशान में ‘तंत्र-मंत्र’ का सनसनीखेज मामला: चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित साधना, रिश्तेदार की जमानत से जुड़ा दावा,गांव में मचा हड़कंप • छत्तीसगढ़ का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-15 में शुरू, अब 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल • राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महाविद्यालय के अभिजीत सराफ का उत्कृष्ट प्रदर्शन • शांति का टापू" छत्तीसगढ़ भाजपा राज में बना अपराध और नशे का गढ़ : राहुल शर्मा • अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को भिलाई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीजू एंथोनी ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील • ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय के नेतृत्व में महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला, प्रशिक्षण के साथ ट्रेनर का किया सम्मान • शिव पर अभद्र टिप्पणी: FIR के बाद गिरफ्तारी और अब जेल...,अरुण पन्नालाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत • भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एवं फॉरेंसिक साइंस की भूमिका पर कार्यशाला का सफल आयोजन • UCC पर दीपक बैज के बयान से गरमाई सियासत, कन्हैया सोनी का तीखा पलटवार— “आदिवासियों को डराना बंद करे कांग्रेस, BJP है हितों की सच्ची रक्षक” • वैशाली नगर के समाजों को विधायक निधि से मिल रही भवन निर्माण की सौगात, रिकेश सेन बोले- जिनको नहीं मिला, वे करें संपर्क..., अभी 8 करोड़ की निधि उपलब्ध • छत्तीसगढ़ को ई-बसों की सौगात: सबसे पहले दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 240 बसों को मिली मंजूरी • दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर हजारों समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, रक्तदान शिविर और तुलादान बने आकर्षण • भिलाई मैत्री महाविद्यालय का शानदार परीक्षा परिणाम: बी.एड. और डी.एल.एड. में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम • भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: पत्नी, डेढ़ माह की बेटी समेत तीन की हत्या,फांसी की सजा रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा आरोपी...,हाईकोर्ट ने क्यों बदली सजा? • दुर्ग में दिनदहाड़े शिक्षिका से पिस्टल की नोक पर लूट: ई-रिक्शा रुकवाकर बदमाशों ने छीना पर्स, CCTV के सहारे तलाश में पुलिस • रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक, प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनी व्यापक रणनीति; कन्हैया सोनी रहे शामिल • मैत्री विद्या निकेतन स्कूल में 'ऑपरेशन विश्वास': 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ, बिना हेलमेट-लाइसेंस स्कूल आने वालों पर सख्ती • लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत: फोन पर बोली- "घर लौटना है", अगले दिन आई मौत की खबर..., रायपुर में बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत, साथी हिरासत में • ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन सेवा के नाम: अयूब खान ने स्कूली बच्चों को कॉपी-मिठाई बांटकर दी शिक्षा की सौगात • राष्ट्रपति को पत्र का असर: BSP लोहा चोरी मामले में एक्शन मोड में सेल विजिलेंस,विधायक रिकेश सेन से मांगे साक्ष्य,दस्तावेज और शामिल अधिकारियों के नाम • भिलाई में यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार पर गिरे पेड़ को हटाकर सुरक्षित कराया आवागमन • विधायक रिकेश Gen Z के लिए 10 अगस्त को शुरू करेंगे 16 योजनाएं, Gen Z के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की अनूठी पहल • 100+ CCTV, तकनीकी साक्ष्य और सटीक विवेचना... दुर्ग पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, लूट-हत्याकांड के आरोपी दबोचे • मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में राजभवन तक गूंजी 'भिलाई बचाओ' की हुंकार,हजारों कार्यकर्ताओं का घेराव, बैरिकेड पर पुलिस से धक्का-मुक्की • भिलाई के 20 साल के गुरकिरत ने रचा इतिहास: CMA Final में AIR-4, तीनों स्तरों में टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले देश के सबसे कम उम्र के छात्र बने • पति को छोड़ प्रेमी संग पहुंची दमन: फिर ट्रॉली बैग में मिली उसी की लाश...,पढ़िए छोटी कुमारी की दर्दनाक कहानी • साय कैबिनेट की आज निर्णायक बैठक: UCC, किसानों और युवाओं से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर,कई मुद्दों पर होगी चर्चा • माँ का दूध ही नवजात का पहला अमृत: रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जिला चिकित्सालय दुर्ग की संयुक्त पहल,विश्व स्तनपान सप्ताह पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान • "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" का संकल्प: भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ, पीएम मोदी का संबोधन देखा • कन्हैया सोनी हुए गुरु रविदास कलश वंदन अभियान में शामिल, रायपुर में दिखी संगठन की ताकत • बारिश भी नहीं रोक पाई 'भिलाई बचाओ' पदयात्रा: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में BSP बचाने की हुंकार, तीसरे दिन अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल,उमड़ा जनसमर्थन... • जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ पुलिस कप्तान के सामने रखीं शहर की समस्याएं, जनहित संघर्ष समिति ने सौंपे जनहित के सुझाव • "दया सिंह की अगुवाई में शिवमय होगा भिलाई: कौशल्या साय ने किया शिवमहापुराण कथा स्थल का भूमिपूजन" • "पद का रौब दिखाकर महिला कर्मचारी के वेतन पर डाका: ₹1.49 लाख गबन मामले में दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुलसचिव गिरफ्तार" • दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख उड़ाने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार • "गांधी टोपी, वंदे मातरम् और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 'भिलाई बचाओ पदयात्रा' के दूसरे दिन सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा पर जमकर बरसे मुकेश चंद्राकर" • महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: धीरज बाकलीवाल ने सरकार को दी जनआंदोलन की चेतावनी,सौंपा ज्ञापन • दुर्ग में खूनी लुटेरों का आतंक: उपसरपंच की चाकू से हत्या कर लूटे मोबाइल और नकदी • भोलेनाथ की आराधना से प्रदेश के कल्याण की कामना, रुद्राभिषेक में शामिल हुए कन्हैया सोनी और भाजपा पदाधिकारी • सावन सोमवार 2026: रायपुर के स्वयंभू 600 साल पुराने नरहरेश्वर महादेव, जहां दर्शन मात्र से पूरी होती है हर मनोकामना,नहीं लौटता कोई खाली हाथ। • BSP और भिलाई बचाने कांग्रेस का रणघोष: मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा सरकार को सीधी चुनौती
Chhattisgarh Ki Awaaz
छत्तीसगढ़

सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: उफनता नाला, बांस का पुल और बेबस सिस्टम...,छत्तीसगढ़ में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे शिक्षक

August 10, 2026, 02:33 PM 1110
बंटी हरमुख
छत्तीसगढ़

बीजापुर में सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: न पुल, न सुरक्षित रास्ता… बच्चों की पढ़ाई बचाने हर दिन मौत के खतरे से गुजर रहे गुरुजी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों के बीच बीजापुर जिले से सामने आई तस्वीर व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यहां बारिश शुरू होते ही स्कूल तक पहुंचने का रास्ता किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। सेमलडोड्डी नाला उफान पर आते ही शिक्षक बांस के सहारे बनाए गए अस्थायी रैंप से जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हो जाते हैं।

Bharti college
स्पर्स

एक तरफ नाले में तेज बहाव, दूसरी तरफ नीचे पड़े बड़े-बड़े पत्थर और बीच में बांस का अस्थायी रास्ता। इसी जोखिम भरे रास्ते से शिक्षक हर दिन गुजरते हैं, ताकि गांव के बच्चों की पढ़ाई बारिश और बदहाल रास्ते की वजह से प्रभावित न हो। सवाल यह है कि जब शिक्षक बच्चों के भविष्य के लिए अपनी जान जोखिम में डाल सकते हैं, तो सरकारी तंत्र अब तक सुरक्षित पुल और रास्ते का इंतजाम क्यों नहीं कर सका?

Soni ji

बांस का सहारा, उफनते पानी के बीच सफर

खाटू श्याम
Rungta

मामला बीजापुर जिले के इलमीडी क्षेत्र के आवासपारा-सेमलडोड्डी का है। यहां प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। स्कूल में पांच शिक्षक और एक भृत्य पदस्थ हैं। सामान्य दिनों में स्कूल तक पहुंचना मुश्किल नहीं होता, लेकिन बारिश शुरू होते ही सेमलडोड्डी नाला विकराल रूप ले लेता है।

नाले का जलस्तर बढ़ते ही स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता बाधित हो जाता है। पुराने स्टॉप डेम के ऊपर ग्रामीणों ने बांस की मदद से अस्थायी रैंप तैयार किया है। फिलहाल यही रास्ता शिक्षकों के लिए स्कूल पहुंचने का एकमात्र विकल्प बना हुआ है।

शमशेर

यह कोई सुरक्षित पुल नहीं है। न कोई मजबूत लोहे का ढांचा, न पक्की पुलिया और न ही सुरक्षा के इंतजाम। सिर्फ बांस के सहारे शिक्षक तेज बहाव के ऊपर से गुजरते हैं।

एक गलत कदम और सीधे मौत के मुंह में

बांस से बने इस अस्थायी रास्ते को पार करना अपने आप में जोखिम भरा है। नाले के नीचे तेज पानी बहता है और जगह-जगह बड़े पत्थर मौजूद हैं। पानी का बहाव बढ़ने पर बांस भी फिसलन भरा हो जाता है।

ऐसे में पैर का संतुलन बिगड़ना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शिक्षक बेहद सावधानी से कदम रखते हुए नाला पार करते हैं। बारिश के दौरान कई बार जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि इस रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।

फिर भी शिक्षक पीछे नहीं हटते। वजह साफ है—उनके सामने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की जिम्मेदारी है।

शिक्षक अचैया तोर्रेम ने बताई हर साल की परेशानी

शिक्षक अचैया तोर्रेम के अनुसार बारिश के दिनों में हर साल ऐसी स्थिति बनती है। नाला उफान पर आने के बाद स्कूल पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है। इसके बावजूद शिक्षक किसी तरह रास्ता पार कर स्कूल पहुंचते हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

उनके मुताबिक पुराने स्टॉप डेम के ऊपर बांस का अस्थायी रैंप बनाया गया है और इसी के सहारे नाला पार करना पड़ता है। तेज बहाव और नीचे पत्थरों के कारण हर कदम बेहद सावधानी से रखना पड़ता है।

यह स्थिति बताती है कि शिक्षक सिर्फ स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, बल्कि स्कूल तक पहुंचने के लिए भी हर दिन एक जोखिम भरा सफर तय कर रहे हैं।

बारिश आते ही शिक्षा व्यवस्था पर भी संकट

बारिश का असर केवल आवागमन तक सीमित नहीं है। जब शिक्षक ही स्कूल तक सुरक्षित नहीं पहुंच पाएंगे तो इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पहले से ही शैक्षणिक संसाधनों की कमी रहती है, वहां इस तरह की भौगोलिक और प्रशासनिक बाधाएं बच्चों की शिक्षा को और पीछे धकेल सकती हैं।

शिक्षकों की कोशिश है कि किसी भी स्थिति में स्कूल बंद न हो और बच्चे पढ़ाई से दूर न हों। लेकिन यह सवाल भी जरूरी है कि क्या शिक्षा व्यवस्था को चलाने की कीमत शिक्षकों की जान जोखिम में डालकर चुकाई जानी चाहिए?

मुंजालकांकेर में भी बारिश ने रोका रास्ता

समस्या केवल सेमलडोड्डी तक सीमित नहीं है। आवापल्ली-संकनपल्ली मार्ग पर मुंजालकांकेर गांव के पास स्थित छोटा नाला भी बारिश के दिनों में लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है।

सामान्य दिनों में यह नाला आसानी से पार हो जाता है, लेकिन तेज बारिश के बाद जलस्तर बढ़ते ही रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले शिक्षक भी रास्ते में फंस गए।

नाले में पानी का बहाव कम होने का उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। पानी घटने के बाद ही वे आगे बढ़ सके।

हर साल वही कहानी, समाधान कब?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रशासन और जिम्मेदार विभागों को पहले से मालूम है कि बारिश के मौसम में यह इलाका प्रभावित होता है, तो स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं किया गया?

हर साल बारिश आती है। नाला उफान पर आता है। रास्ता बंद होता है। ग्रामीण और शिक्षक परेशान होते हैं और फिर पानी उतरने का इंतजार करते हैं।

अगर यह समस्या हर साल सामने आती है तो इसे प्राकृतिक मजबूरी कहकर कब तक टाला जाएगा?

स्थायी पुल का निर्माण, सुरक्षित सड़क और वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था कोई असंभव मांग नहीं है। यह ग्रामीणों और शिक्षकों की बुनियादी जरूरत है।

सरकारी दावों और जमीन की हकीकत में बड़ा अंतर

एक तरफ गांवों तक सड़क, पुल, शिक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किए जाते हैं। दूसरी तरफ बीजापुर के एक सरकारी स्कूल तक पहुंचने के लिए शिक्षक बांस के सहारे उफनता नाला पार कर रहे हैं।

यही विरोधाभास सबसे बड़ा सवाल खड़ा करता है।

कागजों में विकास की रफ्तार चाहे जितनी तेज हो, लेकिन जमीन पर अगर शिक्षक बांस के पुल से स्कूल पहुंच रहे हैं तो व्यवस्था के दावों की हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

अब हादसे का इंतजार क्यों?

सबसे गंभीर सवाल सुरक्षा को लेकर है। अगर बांस का यह अस्थायी रास्ता टूट गया, कोई शिक्षक फिसलकर नाले में गिर गया या तेज बहाव में बह गया तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

क्या प्रशासन किसी हादसे के बाद जागेगा?

क्या किसी शिक्षक या ग्रामीण के घायल होने अथवा जान गंवाने के बाद स्थायी पुल की जरूरत महसूस होगी?

व्यवस्था को हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए।

शिक्षकों को सलाम, सिस्टम से सवाल

बीजापुर की यह तस्वीर जहां सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाती है, वहीं शिक्षकों के समर्पण की भी मिसाल पेश करती है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षक बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर दिन जोखिम उठा रहे हैं।

लेकिन शिक्षकों के इस साहस को व्यवस्था की मजबूरी नहीं बनाया जा सकता।

शिक्षक का काम बच्चों को पढ़ाना है, उफनते नाले पर बांस का पुल पार कर जान जोखिम में डालना नहीं।

अब जरूरत सिर्फ अस्थायी रैंप या मौसमी इंतजाम की नहीं, बल्कि स्थायी पुल, मजबूत सड़क, सुरक्षित आवागमन और बारिश के दिनों के लिए प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था की है।

क्योंकि बीजापुर के बच्चों को भी सुरक्षित माहौल में पढ़ने का अधिकार है और उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सुरक्षित होकर स्कूल पहुंचने का अधिकार है।

बच्चों के भविष्य की खातिर शिक्षक हर दिन खतरा उठा रहे हैं, अब सरकार की बारी है—वह कब इस खतरे को खत्म करती है?

Trending Now

Visit Website