CCET में नए बैच 2026–27 के लिए आशीर्वाद समारोह एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CCET), भिलाई में नवप्रवेशित बैच 2026–27 के लिए आशीर्वाद समारोह एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन CCET ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में हिज ग्रेस बिशप एलेक्सियोस मार युसेबियस, चेयरमैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेव. फादर जोएल मैथ्यू, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन प्रभारी; डॉ. जीतेन्द्र तिवारी, प्रिंसिपल प्रभारी; डॉ. अर्चना चौधरी, वाइस प्रिंसिपल; रेव. थॉमस रैम्बन, ट्रेजरर; फादर रेजी सी. वर्गीस, DEO; तथा फादर जैकब थॉमस, प्रिंसिपल, MBVB सहित विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, अभिभावक एवं नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों तथा कॉलेज जीवन में सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अभिभावकों के लिए इंटरैक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का समापन कैंपस भ्रमण एवं जलपान के साथ हुआ। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन वीक 11 से 14 अगस्त 2026तक विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी एवं संवादात्मक सत्रों के साथ जारी रहेगा। यह कार्यक्रम नए विद्यार्थियों के लिए CCET में उनकी नई शैक्षणिक यात्रा की एक प्रेरणादायक शुरुआत रहा।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।