पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन पर अय्यूब खान द्वारा स्कूली बच्चों को निःशुल्क जूतों का वितरण
दुर्ग, 23 अगस्त 2025 | पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव अय्यूब खान द्वारा शासकीय स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को निःशुल्क स्कूली जूते वितरित किए गए।
इस अवसर पर अय्यूब खान ने कहा कि भूपेश बघेल जी ने सदैव गरीब, किसान और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी है भूपेश सरकार में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की अंग्रेजी मध्यम और उत्कृष्ट हिंदी माध्यम सैकड़ों स्कूलों कि स्थापना किया जो प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति को बहुत उपर ले गया अच्छी और निशुल्क शिक्षा आज भी याद किया जा रहा है आज भूपेश बघेल जी को उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आज जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और भूपेश बघेल जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर कांग्रेस के पुर्व पार्षद प्रकाश जोशी, दुर्ग जिला कांग्रेस महासचिव जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, संदीप बख्शी महामंत्री खेल प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़,वार्ड अध्यक्ष रफीक खान, ब्लॉक महामंत्री शहंशाह आलम, पुरुषोत्तम सोनवानी, रवि शर्मा, मनदीप सिंह, सहित स्कूल के
शिक्षकजन वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।