महाराष्ट्र के पुणे में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने मंच से छात्रों के साथ बातचीत की। जब वह अपनी बात खत्म करके पीछे मुड़े तो एक लड़की ने आकर अचानक उनके गाल पर किस कर लिया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवती राहुल गांधी की किस करते नजर आ रही है। यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में का है। यहां पर युवाओं के लिए आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद के साथ सेल्फी लेने पहुंची एक युवती उन्हें गाल पर चूमती हुई दिखाई दी। यह नजारा कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी, युवती के चूमने के बाद उससे थोड़ी देर बातचीत करते हुए भी दिखे।
वीडियो में दिख रहा है कि पीले रंग की शर्ट और ब्लू जींस में राहुल गांधी स्टेज पर हैं। पर सामने बैठे छात्रों से बात करते हैं और हाथों में माइक लेकर पीछे की ओर मुड़कर चलने लगते हैं। तभी एक लड़की आकर उन्हें पकड़ लेती है।
सेल्फी लेते ही गाल पर किया किस
हरे रंग की ट्राउडर और ब्लैक टी शर्ट पहने लड़की हाथ में मोबाइल लेकर राहुल गांधी की ओर आती है। राहलु गांधी की लगता है कि वह उनके साथ सेल्फी लेने आ रही है। एक हाथ में माइक लेकर राहुल गांधी दूसरे हाथ से लड़की को उसके कंधों से पकड़ लेते हैं। फिर वह सेल्फी का पोज देते हैं। तभी अचानक लड़की उनके गाल पर किस कर लेती है।
राहुल गांधी के किस वीडियो पर तरह-तरह के आए कमेंट
इस वीडियो पर तमाम तरह के कमेंट आने लगे। कृष्णा यादव नाम के एक यूजर ने लिखा कि बीजेपी के किसी एक ऐसे नेता का नाम बताइए जिसके साथ कोई लड़की सबके सामने आराम से किस कर सके, हाथ पकड़ सके या गले लग सके। बस एक। मैं इंतजार करूंगा।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि बीजेपी समर्थक अपने नेताओं को उनके आचरण, ईमानदारी और देशभक्ति से परखते हैं, न कि इस बात से कि कोई लड़की सबके सामने उन्हें कितनी आसानी से किस कर सकती है। पप्पू राहुल गांधी 57 साल के किशोर की तरह खुद का मजाक (जोकर) बनवा सकते हैं। क्या किस करना, हाथ पकड़कर चलना और सबके सामने गले मिलना कांग्रेस को खुश करता है?
आयुष जयप्रकाश नाम के यूजर ने लिखा कि इस बहन ने राहुल भैया को स्टेज पर किस किया था। बहनें राहुल गांधी के साथ बहुत-बहुत कम्फर्टेबल महसूस करती हैं। एक भारतीय राजनेता के तौर पर नेहरू के बाद ऐसा बहुत कम हुआ है जिसे इस तरह बच्चों का प्यार मिला हो। राहुल गांधी भारत की राजनीति को शुद्ध करने के लिए धन्यवाद।
कार्यक्रम में राहुल ने क्या कहा?
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही छात्राओं ने ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिता, पति और बेटे से महिलाओं का रिश्ता है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती।
राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज
वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता केशव उपाध्ये ने कार्यक्रम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें युवाओं से जुड़े वास्तविक सवालों के बजाय राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता दी गई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने कहा कि शनिवार को पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता ने सत्तारूढ़ दल की नींद उड़ा दी है। वहीं, उपाध्ये ने कांग्रेस सांसद के बयानों और पार्टी के पिछले रुख में विरोधाभास होने का दावा किया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।