सियान महोत्सव के फाइनल में बुजुर्ग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर, भारतलाल मोगरे व कल्पना सोनी बने ‘मैन ऑफ द सियान’
भिलाई। सियान महोत्सव का फाइनल समारोह स्मृति नगर स्थित विवेकानंद भवन में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद महेश वर्मा एवं समाजसेवी कन्हैया सोनी थे। आयोजन में 50 वर्ष से लेकर 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के तहत डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट, रंगोली और कुर्सी दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डांस प्रतियोगिता के 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग में त्रिलोकी साहू, 60 से 70 वर्ष वर्ग में डॉ. पूर्णिमा एवं शोभा बाजपेयी तथा 70 से 80 वर्ष वर्ग में माला, बुलबुल एवं कमल विजयी रहे।
इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता में एम. जैन, सुरेश, दीपक, टहल रामानी एवं विजय ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं सिंगिंग प्रतियोगिता के 50 से 60 वर्ष वर्ग में तस्लीम खान, अलका, तेज प्रताप एवं कल्पना सोनी विजयी रहे। 60 से 70 वर्ष वर्ग में सुधा, कमल, चितरंजन, कांत पटेल एवं सुधीर ने पुरस्कार जीते। 70 से 80 वर्ष वर्ग में सुरेश, प्रदीप, सूट एवं माधुरी विजेता रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में माधुरी अग्रवाल, शोभा बाजपेयी, नर्मदा धरे, सूर्यप्रभा मंडावसंकर, अर्चना मूलजी एवं आभा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए। कुर्सी दौड़ के पुरुष वर्ग में सुधीर वैश्य, सत्येंद्र चड्ढा एवं प्रदीप गुप्ता विजयी रहे। महिला वर्ग में ललिता श्रीवास, कांत जैन एवं सूर्यप्रभा ने बाजी मारी। 75 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आयोजित कुर्सी दौड़ में दीप्ति सिंह, कांत पटेल एवं दीप्ति दास विजयी रहे।
महोत्सव में सबसे अधिक प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान दिया गया। श्याम सिद्धि की डायरेक्टर सोनाली चक्रवर्ती द्वारा पुरुष वर्ग में भारतलाल मोगरे को तथा महिला वर्ग में कल्पना सोनी को **‘मैन ऑफ द सियान सदन’** का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नम्रता सेन ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. सविता, पिया भौमिक, जिया फरिश्ता एवं मनीष ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक राजीव चौबे, रोहन सिंह एवं ललित मोहन रहे।
सियान महोत्सव के फाइनल में प्रतिभागियों ने उम्र को पीछे छोड़ते हुए पूरे उत्साह के साथ अपनी कला और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा और उत्साह के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।