पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने स्व. श्री सीताराम बाकलीवाल जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी के पूज्य पिता श्री सीताराम बाकलीवाल (जितेन्द्र) जी के दुखद निधन पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आज उनके निवास पहुंचे।
श्री बघेल जी ने स्व. श्री सीताराम बाकलीवाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान श्री बघेल जी ने श्री धीरज बाकलीवाल जी की माता जी एवं समस्त परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि पिता का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है, इस दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार बाकलीवाल परिवार के साथ खड़ा है।
स्व. श्री सीताराम बाकलीवाल जी एक सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। समाज और परिवार के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।