डुंडेरा में ग्रामीण स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन, सैकड़ो की संख्या में पहुची महिलाएं

0:00

डुंडेरा में ग्रामीण स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन, सैकड़ो की संख्या में पहुची महिलाएं

दुर्ग।दुर्गग्रामीण विधानसभा के ग्राम डुंडेरा में ग्रामीण स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमे ग्राम के सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पहुची। कार्यक्रम की शुरुवात राजकीय गीत के साथ कि गयी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे व विशेष अतिथि के रूप में ग्राम के सामाजिक महिला प्रकोष्ठ के प्रमुख शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजक पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे थे। कार्यक्रम का संचालन आरती साहू ने की। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उपस्थित महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि तीज पर्व नारी शक्ति, प्रकृति और परंपरा का प्रतीक है

. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को न केवल सामाजिक जुड़ाव का अवसर मिलता है, बल्कि संस्कृति से जुड़ने का भी माध्यम बनता है। कार्यक्रम के आयोजक नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि ग्राम के माताओं व बहनों को संस्कृति से जोड़ने और एक-दूसरे के साथ सौहादर्पूर्ण वातावरण बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे ग्राम के महिलाओं द्वारा नृत्य और संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकल और समूह में हिस्सा लिया। तीज कार्यक्रम में पहुंचे मितानिन कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महोत्सव में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नारायणी साहू, आरती चंद्राकर, अनु साहू, कल्याणी सपहा, कल्पना साहू, देहुति साहू, हिना यादव, टीलेश्वरी यादव, पुष्पा बंजारे, तोमेश्वरी यादव, लक्ष्मी देवांगन, प्रतिमा नायक, मीना साहू ममता साहू, जमुना बिजौरा, केशरी साहू, गंगा साहू, इंद्राणी, संतोषी, टामिन साहू, गायत्री साहू जानकी साहू, जमुना साहू, सरोज साहू सहित अन्य शामिल हुए।