छठ महापर्व पर भिलाई के घाटों में उमड़ा जनसैलाब, इंद्रजीत सिंह छोटू ने व्रतधारियों से मिलकर दी शुभकामनाएं
भिलाई। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भिलाई शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रतधारी माताओं-बहनों ने डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे वातावरण में छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे।
इसी क्रम में सर्व कल्याण समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। उन्होंने रामनगर मुक्तिधाम तालाब, कोहका और सुपेला घाट पहुंचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें लोक आस्था के महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
इंद्रजीत सिंह छोटू ने श्रद्धालुओं के साथ डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। उन्होंने घाटों पर मौजूद व्रतधारी माताओं-बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान उनके साथ मलकीत सिंह सहित सर्व कल्याण समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और घाटों पर पहुंचने वाले लोगों के साथ सहभागिता की।
भाजपा नेताओं की भी रही विशेष उपस्थिति
छठ महापर्व के अवसर पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी राम जी भारती भी विशेष रूप से छठ पर्व में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं व्रतधारियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और लोक आस्था के इस पर्व के महत्व को साझा किया।
इस अवसर पर तालाब घाट पर जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन से भी मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान, सूर्य उपासना और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। यह पर्व लोगों को आपसी भाईचारे और सेवा की भावना से जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग एक साथ घाटों पर पहुंचकर सूर्य देव की उपासना करते हैं। इससे सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने छठी मैया और सूर्य देव से सभी परिवारों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।