भारती विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय में “Research, Innovation and Intellectual Capital: Strengthening Multidisciplinary Ecosystems in Higher Education” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य उच्च शिक्षा में शोध, नवाचार, बौद्धिक संपदा एवं बहुविषयक शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) ललित प्रकाश पटेरिया ,कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, के साथ साथ प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार श्रीवास्तव ,डायरेक्टर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, डॉ. आर. आर. बी. सिंह ,कुलपति, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग , डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ,प्रोफेसर, भूविज्ञान विभाग, वाईटीपी पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज, दुर्ग, प्रो. (डॉ.) एस. प्रकाश राव (प्रोफेसर एवं प्राचार्य, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुम्हारी,डॉ. डी.पी. जायसवाल, पूर्व प्राचार्य, कल्याण पीजी कॉलेज, भिलाई,डॉ. जस्मीत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग जैसे नामचीन हस्तियो ने शिरकत की।
विशेषज्ञ वक्ताओ ने शिक्षा में अनुसंधान की गुणवत्ता, नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकार एवं बहुविषयक शोध के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि शोध एवं नवाचार आधारित शिक्षा ही राष्ट्र के विकास और ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूरे उपक्रम के दौरान विभिन्न सत्रो मे 20 से अधिक रिसर्च एवं रिव्यू पेपर प्रतिभागियो , जिसमे संकाय सदस्य एवं शोध छात्र शामिल थे , प्रस्तुत किए गए।
उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर, कुलपति प्रो. डॉ. बी.एन. तिवारी, उपकुलपति डॉ. आलोक भट्ट, डायरेक्टर डॉ. आर.पी. अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार तथा संकाय सदस्य डॉ. विद्यावती चंद्राकर,डॉ. स्वाती पांडे, डॉ. मनोज मौर्य एवं डॉ. तिरुपति राव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
सम्मेलन के आयोजन में डॉ. मनोज कुमार सियाल, डॉ. ट्विंकल श्रीवास, सृष्टि महापात्रो, अकांझा झा की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने बडी संख्या मे सहभागिता दी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अतिथियो ,संकाय सदस्यो तथा प्रतिभागियो के प्रति आभार प्रदर्शन व्यक्त किया।
देश और दुनिया की हर बड़ी खबर का तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।